Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

5 दिसंबर राशिफल: इनके लिए शुभ रहेगा आज का दिन

Zodiac

Zodiac

5 दिसंबर राशिफल (Horoscope)

मेष- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपका रूका हुआ काम समय पर पूरा हो जाएगा।

वृष- आपका प्रेम-प्रसंग के प्रति झुकाव रहेगा। स्वास्थ्य फिट रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन- आज आपका दिन खुशियों से भरेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

कर्क- आज आपका दिन ठीक रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। परिवार में कुछ अनबन की स्थिति हो सकती है।

सिंह- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, धैर्य और संयम से काम लें। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है।

कन्या- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे।

तुला- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी काम से भागदौड़ थोड़ी अधिक रहेगी। आपकी परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी अनबन हो सकती है।

वृश्चिक- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनंद की अनुभूति कर सकते हैं। आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो पूरा होगा।

धनु- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। कार्यक्षेत्र में बनते हुए कार्यों में बाधाएं आएंगी।

मकर- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय लेना न भूलें। आज काम बनते-बनते रूक सकते हैं।

मीन- आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आज रूके हुए काम मित्र की मदद से पूरे हो जाएंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे

Exit mobile version