Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

7 दिसंबर राशिफल: आज इनकी चमक सकती है किस्मत

Zodiac

Zodiac

7 दिसंबर राशिफल (Horoscope)

मेष राशि आज आपका दिन अनुकूल है। मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी। फिर भी परिणामस्वरूप आप में उत्सुकता एवं साहस दिखाई देगा। मित्र एवं स्नेहीजनों के मिलने से घर में खुशियां छाई रहेगी। मन में दुविधा की स्थिति होने से निर्णय लेने में मुश्किल होगी।

वृषभ राशि परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज लोग आपसे मदद की अपेक्षा रखेंगे। आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त होगा। कारोबारी समझौते लाभकारी सिद्ध होंगे। विदेश जाने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। दुर्घटना से सावधान रहें।

मिथुन राशि कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव और कार्यशैली की प्रशंसा होगी। नौकरी एवं व्यापार में लाभ एवं आय में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक बात होगी।

कर्क राशि तरक्कीा के अवसर मिल सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। हर कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखें। दफ्तर के कार्य संबंधित यात्रा के योग हैं।

सिंह राशि जोखिम भरे कार्यों में फंसने से बचें। निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दीजिएगा। तय समय पर कार्य पूरे नहीं होंगे। गुस्से पर काबू रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें बदनामी हो सकती है। आर्थिक लाभ होने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी नए कार्य की शुरूआत न करें। भावनात्मक रूप से मजबूत और तरोताजा रहेंगे। समय अनुकूल है इसका लाभ उठाए। बहुत अधिक धन का व्यय होगा। माता को स्वाजस्य्ा विकार हो सकते हैं।

तुला राशि दृढ़-निश्चयी और साहसी स्वभाव के कारण सफलता मिलेगी। आज लोगों का विश्वास आप पर बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। आप के गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है। प्रसन्नता और सन्तुष्टि का भाव जागृत होगा। तनाव से दूर रहें। धैर्य से काम लें।

धनु राशि मन में संवेदनशीलता के भाव उमड़ेगे। बेवजह किसी मामले में खुद को न उलझायें। लेन-देन को लेकर सतर्क रहें। आर्थिक हानि होने के योग बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है।

मकर राशि आज के दिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छा नहीं है। मन की उलझन समाप्त होगी। अपनी योग्यता का पूरा लाभ उठा पायेंगे। आज आपका नाम-यश बढ़ेगा। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।

कुंभ राशि आज ऊर्जावान और आशावादी रहेंगे। आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे। भावनात्मक प्रतिक्रिया देने से बचें। आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी।

मीन राशि आज काफी शानदार दिन बीतने वाला है। लेकिन आपको क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। आपको आपके कार्यों की वजह से पहचान मिलेगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। विरोधियों को पराजित कर सकेंगे।

Exit mobile version