• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्ञानवापी मामले पर कल आएगा फैसला, वाराणसी में निषेधाज्ञा लागू

Writer D by Writer D
11/09/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Gyanvapi

Gyanvapi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। ज्ञानवापी (Gyanvapi) परिसर स्थित मां शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की मांग को लेकर दायर याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं , इस पर वाराणसी की अदालत सोमवार को अपना फैसला सुनाएगी। इसके मद्देनजर नगर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने रविवार को बताया कि ज्ञानवापी-शृंगार गौरी मामले में जिला अदालत द्वारा सोमवार को फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर एहतियाती कदम के तहत वाराणसी कमिश्नरेट में धारा 144 लागू करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। सभी पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्रों के धर्म गुरुओं के साथ संवाद करने का निर्देश दिया गया है।

गणेश ने बताया कि पूरे शहर को सेक्टरों में विभाजित कर सभी सेक्टरों में आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त का निर्देश दिया गया है। जिले के संवेदनशील इलाकों में त्वरित कार्वाई बल तैनात करने को कहा गया है। जिले की सीमाओं पर जांच और सतर्कता बढ़ाने का निर्देश जारी किया गया है। होटलों, धर्मशालाओं और गेस्ट हाउस में चेकिंग के साथ ही सोशल मीडिया मंचों पर लगातार नजर रखने का निर्देश भर जारी किया गया है।

नहर में मिली दो दिन से गायब सपा नेता के भाई की गाड़ी, जहांगीर की तलाश जारी

गौरतलब है कि ज्ञानवापी (Gyanvapi) परिसर स्थित मां शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की मांग को लेकर वाराणसी के जिला जज ए. के. विश्वेश की अदालत में चल रहा मुकदमा सुनवाई योग्य है या नहीं, इस पर हिन्दू और मुस्लिम पक्ष की बहस पूरी हो गयी है।

अदालत ने इस मामले में आदेश को सुरक्षित रख लिया था। अदालत सोमवार 12 सितंबर को इस पर आदेश जारी करेगी।

Tags: gyanvapi casegyanvapi masjidgyanvapi mosquegyanvapi rowgyanvapi surveygyanvapi verdictup newsvaranasi news
Previous Post

नहर में मिली दो दिन से गायब सपा नेता के भाई की गाड़ी, जहांगीर की तलाश जारी

Next Post

लेह में शहीद हुए हाथरस के लाल को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर सामूहिक साधना करना उद्देश्य: उपमुख्यमंत्री

09/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी बना जेम पोर्टल से खरीद में शीर्ष राज्य

09/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जेम पोर्टल पर पारदर्शी खरीद से यूपी बना देश में नंबर-1, मॉडल नीति की केंद्र ने की सराहना: योगी

08/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कृषि को प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी, प्रॉफिटेबिलिटी से प्रॉस्पेरिटी की ओर ले जाने का समय: सीएम योगी

08/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना (2025-26) के तहत 15 वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

08/04/2026
Next Post
cm yogi

लेह में शहीद हुए हाथरस के लाल को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

साइबर अपराधी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

23/02/2023
neha kakkar

करवा चौथ पर पति रोहनप्रीत सिंह संग कुछ ऐसे मस्ती करती नजर आईं नेहा कक्कड़

05/11/2020
corona death

डरा रहा है कोरोना से मौत का आंकड़ा, 24 घंटे में 1733 मरीजों ने तोड़ा दम

02/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version