Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिवाली पर इस तरह करें डेकोरेशन, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Diwali

Diwali

पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली (Diwali) 12 नवंबर, रविवार को पड़ेगी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद देवी सीता और लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या लौटे थे। साथ ही इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। जिस घर में गंदगी होती है, वहां देवी लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती हैं। वास्तु को ध्यान में रखकर घर को सजाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। आइए, जानते हैं दिवाली (Diwali) पर वास्तु के अनुसार कैसे सजाएं अपना घर।

घर से बाहर कर दें ये चीजें

दिवाली (Diwali) से पहले घर की उन सभी पुरानी और बेकार चीजों को हटा दें, जिनका अब कोई उपयोग नहीं रह गया है। पुरानी वस्तुएं, अखबारों के ढेर, टूटे हुए शीशे, फटे कपड़े, घिसे-पिटे जूते-चप्पल- इन सभी चीजों को दिवाली से पहले हटा देना चाहिए। घर में पुरानी चीजें नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाती हैं, जिससे घर में खुशियां नहीं आती हैं। इससे मां लक्ष्मी भी घर में प्रवेश नहीं करती हैं।

इस तरह सजाएं अपना घर

दिवाली (Diwali) की सफाई के दौरान घर के मुख्य द्वार को अच्छी तरह साफ करें। दरवाजे से आने वाली किसी भी तरह की आवाज को अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। इसके बाद मुख्य द्वार पर चांदी का स्वस्तिक और लक्ष्मी जी के चरण वाले चिह्न लगाएं। इसके अलावा आप दरवाजे को अच्छे से सजाने के लिए आम के पत्ते भी लगा सकते हैं। इस तरह मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होंगी।

ईशान कोण को रखें साफ

घर के उत्तर-पूर्व कोने यानी ईशान कोण को अच्छे से साफ करें। घर की पूर्व और उत्तर दिशाएं जहां मिलती हैं, उसे घर का ईशान कोण कहा जाता है। घर का यह स्थान भगवान का स्थान माना जाता है इसलिए यह बहुत जरूरी है कि घर का यह खास स्थान साफ ​​सुथरा हो। इस स्थान पर अनावश्यक वस्तुएं न रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

Exit mobile version