Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिवाली पर घर के मेन डोर को इन चीजों से करें सजावट, होगा मां लक्षमी का आगमन

Main Gate

Main Gate

दिवाली (Diwali) पर घर की साफ-सफाई और सजावट मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए की जाती है। मान्यता है कि जिन घरों को माता लक्ष्मी सुंदर, सजा और साफ-सुथरा देखती हैं। उन घरों में रुकती हैं। घरों को सुंदर और साफ-सुथरा सजा हुआ बनाने की शुरुआत मेन डोर (Main Door) से होती है। मेन डोर को भी इसीलिए सजाया जाता है। घर के मुख्य दरवाजे से ही मां लक्ष्मी घर में आती हैं। तो मां लक्ष्मी, सुख-समृद्धि को घर में अट्रैक्ट करना चाहते हैं तो इस दिवाली (Diwali) पर घर के मेन डोर पर इन चीजों की सजावट जरूर करें।

पानी में रखें फूल

घर के मेन डोर (Main Door)के पूरब या उत्तर दिशा की ओर किसी कांच, धातु के बर्तन में पानी करके उसमे फूलों को डालकर जरूर रखें। घर की सजावट में मेन डोर के पास इस चीज को रखने से माता लक्ष्मी खुश होती है और घर में जरूर आती हैं।

ऊं का चिह्न जरूर लगाएं

घर के मेन डोर (Main Door)की सजावट में ऊं का चिह्न जरूर इस्तेमाल करें। मार्केट में सुंदर-सुंदर कागज और धातु में ऊं बने हुए मिल जाते हैं। अगर आप इन्हें नहीं लगा रही हैं तो रोली से ही ऊं को सुंदर तरीके से लिखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

जरूर लगाएं केले या आम के पत्तों का तोरण

घर के मेन दरवाजे (Main Door)पर तोरण जरूर लगाएं। आजकल मार्केट में तरह-तरह की डिजाइन के तोरण मिल जाते हैं। इन तोरण के साथ केले, आम या अशोक के पत्तों से बने तोरण को जरूर लगाएं। ये शुभ होते हैं और घर में माता लक्ष्मी को बुलाते हैं।

शुभ-लाभ लिखें

सुंदर हैंडराइटिंग में या फिर स्टीकर के रूप में शुभ लाभ लिखा हुआ जरूर घर के मेन डोर पर जरूर लगाएं।

देवी लक्ष्मी का चित्र लगाएं

घर के मेन दरवाजे (Main Door)के ऊपर माता लक्ष्मी के कमल के फूल के ऊपर बैठी फोटो या स्टीकर जरूर लगाएं। दिवाली की सजावट में ये जरूर शामिल करें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

स्वास्तिक चिह्न जरूर लगाएं

घर के मेन दरवाजे पर आम की लकड़ी, कुमकुम या चांदी का स्वास्तिक जरूर लगाएं।

मां लक्ष्मी के पैरों के चिह्न

घर के मेन दरवाजे से घर के अंदर जाते हुए माता लक्ष्मी के चरण जरूर बनाएं। या मार्केट में मिलने वाले सुंदर स्टीकर लगाएं।

रंगोली सजाएं

घर के मेन दरवाजे पर फूलों की रंगोली सजाएं। ये घर में गुड लक लाने और घर को महकाने में मदद करती है। साथ ही देखने में भी सुंदर लगती है।

Exit mobile version