Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुराने पेन से करें घर की सजावट, क्रिएटिविटी का हर कोई हो जाएंगे कायल

Waste Pen

Waste Pen

घर का कोई बच्चा स्कूल या कॉलेज में होता है तो घर में पेन बेशुमार होते हैं। हालांकि, पेन के इस ढेर में कुछ पेन काम के होते हैं तो वहीं कुछ बेकार (Waste Pen) के होते हैं। अगर आपके पास भी खूब पेन हैंं जिनमें से कुछ पुराने और बेकार हैं। तो जानिए इनका इस्तेमाल करके आप क्या-क्या चीजें तैयार कर सकते हैं।

पुराने पेन (Waste Pen) से बनाएं ये नई-नई चीजें

1) घर में अगर ढेर सारे पुराने पेन (Waste Pen) हैं, तो उन्हें फेंकने की जगह उनसे शानदार पेन स्टैंड बनाएं। पांच से आठ पुराने कैप वाले पेन लें। अब एक प्लास्टिक बोतल लें। ऊपरी हिस्से को काटकर हटा दें। इसके चारों ओर हॉट ग्लू गन की मदद से पेन चिपकाएं। अब इस पर पेंट करें। पेन स्टैंड तैयार है।

2) पुराने पेन (Waste Pen) से वॉल हैंगिंग बनाएं। 10 से 15 बेकार पेन लें। मनचाहे आकार में छोटा-सा कार्डबोर्ड काटें। धागे की मदद से उस कार्डबोर्ड पर पेन को अलग-अलग लंबाई में लटकाएं। कार्डबोर्ड को सजाएं और आपका वॉल हैंगिंग तैयार है।

3) पुराने पेन की मदद से आप घर पर छोटा-सा बॉक्स बना सकती हैं। इसके लिए कुछ पेन लें। हॉट ग्लू गन की मदद से उन्हें एक के ऊपर एक चिपकाकर चौकोर आकार दें। नीचे वाले हिस्से में एक कार्डबोर्ड चिपकाएं। बॉक्स तैयार है। इसका इस्तेमाल छोटे-छोटे सामान को रखने के लिए करें।

4) अगर आप अकसर पौधों का नाम भूल जाती हैं, तो पुराने पेन का इस्तेमाल पौधों के लिए नेमप्लेट बनाने के लिए करें। एक कागज पर पौधे का नाम लिखें। उसे टेप की मदद से पेन पर चिपकाएं और उस पेन को गमले की मिट्टी में अटका दें।

5) घर में छोटा बच्चा है, तो पुराने पेन और हॉट ग्लू की मदद से आप उसके लिए एक खूबसूरत-सा डॉल हाउस भी बना सकती हैं। पेन को एक-दूसरे से चिपकाते हुए खूबसूरत-से घर का आकार दें। तय है कि उस डॉल हाउस को देखकर आपके बच्चे की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Exit mobile version