Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और एकात्म मानवतावाद के प्रणेता थे: वेंकैया नायडू

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस Venkaiah Naidu

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनको नमन किया है। कहा कि वह प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और एकात्म मानवतावाद के प्रणेता थे।

नायडू ने पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर गुरुवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि पंडित दीनदयाल एकात्म मानवतावाद के प्रणेता थे जिनकी अंत्योदय की अवधारणा में अगाध आस्था थी। उन्होंने आजीवन दुर्बल और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किये। उनका एकात्म मानवतावाद, राष्ट्र का मार्गदर्शन करता है।

दो माह से बंधक 5 बच्चों समेत 19 मजदूरों को कराया मुक्त, आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार

उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में पंडित दीनदयाल के इस कथन का भी उल्लेख किया, “यह जरूरी है कि हम सदैव अपनी राष्ट्रीय अस्मिता के बारे में सोचें, उसके बिना स्वतन्त्रता का कोई अर्थ नहीं है। नायडू ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं मूर्धन्य राजनेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पावन स्मृति को सादर नमन करता हूं।

Exit mobile version