Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना से ठीक होने के बाद पहली बार दिखे दीपिका और रणवीर

Deepika and Ranveer appeared for first time after recovering from Corona

Deepika and Ranveer appeared for first time after recovering from Corona

देशभर में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है। पूरा देश इससे लड़ने की कोशिश कर रहा है। हर दिन बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्यों में एक बार फिर लॉकडाउन लगाया गया है। जिसके चलते एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री ठप पड़ गई। बता दे कि जिसके बाद मई महीने के शुरुआत में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबरें आई थीं। एक्ट्रेस अपने बेंगलुरु स्थित घर गई थीं, जिसके बाद उनके पिता प्रकाश पादुकोण को अस्पताल में भर्ती किए जाने की भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं। हालांकि, दीपिका और रणवीर दोनों ने ही इस पर कोई बात नहीं की थी। अब मालूम होता है कि दीपिका ने कोरोना को मात देदी है, वो हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह के साथ दिखाई दी हैं। दोनों मीडिया के सामने हाथों में हाथ लिए नजर आए।

हैकर्स ने लीक किया ग्राहकों का आंकड़ा, कंपनी बोली वित्तीय सूचना सुरक्षित

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अप्रैल महीने में बेंगलुरु के लिए निकले थे। जहां वो अपने पेरेंट्स और बहन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंची थीं। वहीं, हाल ही में दीपिका मुंबई वापस लौट आई हैं और उनके साथ पति रणवीर सिंह भी नजर आए। दीपिका और रणवीर मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किए गए। इस दौरान दोनों ने ही ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की हुई थी। वहीं पैपराजी के सामने ये कपल हाथ पकड़े नजर आया।

 

Exit mobile version