Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दीपिका ने एक बार फिर सागर प्रोडक्शन के साथ मिलाया हाथ

Deepika once again joined hands with Sagar Productions

Deepika once again joined hands with Sagar Productions

धारावाहिक ‘रामायण’ (Ramayan) में सीता (Sita) का रोल निभाकर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने इस शो की बदौलत हर कोई उन्हें सीता के नाम से ही पुकारता था। बता दे ये शो रामानंद सागर का था। इसी बीच अब लेटेस्ट खबरें हैं कि दीपिका एक बार फिर सागर प्रोडक्शन (Sagar Production) के साथ काम के लिए हाथ मिलाया है। जिसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया फोटो शेयर कर दी है। दरअसल, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर किये हैं। जिनमें उन्होंने अपने नए शो की जानकारी शेयर की है। दीपिका ने नए शो से अपना लुक शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा-कथाओं की भूमि से, राजा रानियों और वहां की भूमि। उन्होंने इसमें कई हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है।

करीना ने रखी हाउस पार्टी, पार्टी में पहुंचे कई सेलेब्रेटीज

बता दे रामायण की सीता ने ट्विटर पर भी एक लुक शेयर किया और लिखा -रामायण के बाद सागर्स के साथ फिर से काम करते हुए, शो से मेरा लुक। दीपिका की इन तस्वीरों को देख फैन्स भी काफी एक्ससाइटेड हो गए हैं। सामने आई इन तस्वीरों में दीपिका का लुक किसी रानी का ही लग रहा है। भारी गहनों और उनके कपड़े देखकर उनका लुक राजशाही नजर आ रहा है।

 

 

 

Exit mobile version