Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘कोरोना कर्फ्यू’ से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर ने पकड़ी फ्लाइट

Deepika Padukone and Ranveer caught flight before 'Corona Curfew'

Deepika Padukone and Ranveer caught flight before 'Corona Curfew'

देश भर में कोरोना महामारी का कहर एक बार फिर देखने को मिल रहा है। साथ ही बढ़ते मामलों को देखते हुए महराष्ट्र में14 अप्रैल की रात से मिली लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है। अब से 15 दिनों तक राज्य में जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद रहेंगी। ऐसे में फिल्मों और टीवी सीरियल की शूटिंग भी नहीं हो सकेगी। साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी ना हो वो घर से ना निकलें। कोरोना कर्फ्यू लगने से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

टेली वर्ल्ड की हसीन एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या एक बार फिर बनी दुल्हन

दीपिका और रणवीर बेंगलरु के लिए रवानादीपिका और रणवीर की एक तस्वीर साथ में सोश्ल मीडिया पर साझा हुई है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों बंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं। दीपिका का परिवार बंगलुरु में रहता है। ऐसे में जब मुंबई में शूटिंग भी बंद है तो दीपिका अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए रणवीर के साथ रवाना हो गई हैं। पिछले साल जब लॉकडाउन लगा था तब दीपिका और रणवीर लंबे समय तक मुंबई स्थित घर पर ही रहे। उस दौरान दीपिका ने बताया था कि वो अपने माता-पिता को याद कर रही हैं। जैसे ही लॉकडाउन में ढील हुई वो तुरंत बंगलुरु पहुंची थीं।

 

 

Exit mobile version