Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पैरेंट्स से मिलकर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लौटें मुंबई वापस

ranveer- deepika

रणवीर-दीपिका

नई दिल्ली| रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पॉप्युलर कपल में से एक हैं। ऑनस्क्रीन के अलावा ऑफस्क्रीन भी दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। हाल ही में रणवीर और दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

बिहार में मध्यमा परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को अब करना होगा 2021 का इंतजार

एयरपोर्ट पर दोनों सितारे एक जैसे आउटफिट में नजर आएं। दोनों ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस पहन रखी थी। इसके अलावा दोनों ने ही कोरोना से सावधानी बरतने के लिए ब्लैक कलर के मास्क पहन रखे थे। वहीं, इस दौरान रणवीर पोनीटेल हेयर स्टाइल में नजर आए। खास बात यह है कि एयरपोर्ट पर रणवीर और दीपिका एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए दिखाई दिए।

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड डेब्यू से शुरू कर रही है अपना करियर

बताते चलें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साथ में कई फिल्में की हैं। अब यह स्टार कपल स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 83 में नजर आएगा। फिल्म पूरी तरह बनकर कंप्लीट हो चुकी है, लेकिन कोरोना के चलते सिनेमाघर बंद होने के कारण इसकी रिलीज रोक दी गई है। ’83’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें ताहिर राज भसीन, पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, साहिल खट्टर और अन्य सितारे नजर आएंगे।

Exit mobile version