Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शादी के 5 साल बाद सामने आया दीपिका-रणवीर की शादी का Video, क्यूट तस्वीरें भी हुई वायरल

Deepika Padukone

Deepika Padukone, Ranveer Wedding

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक हैं। इन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। यह प्यारी जोड़ी करीब 5 साल पहले 14 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधी थी। अब कपल ने फिल्ममेकर करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण 8’ पर शादी का वीडियो रिलीज करके फैंस को सरप्राइज दिया है।

दीपिका-रणवीर (Deepika-Ranveer) ने जोड़े के रूप में शो में पहली उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही खुद की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने जो शादी का वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके सिंधी और दक्षिण भारतीय वेडिंग सेरेमनी की झलक दिखी।

वीडियो की शुरुआत रणवीर की स्पीच से हुई, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार घोषणा की थी कि वह दीपिका से शादी करेंगे और आखिरकार वह दिन आ गया। इसके बाद शादी के दिल छू लेने वाले पल सामने आते हैं।


दोनों के परिवारों के लोगों का रिएक्शन भी दिखाया गया है। वीडियो ने करण जौहर को भावुक कर दिया। वीडियो ‘द वेडिंग फिल्मर्स’ ने शूट किया है। ये वही टीम है, जिसने दीपिका की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में शादी का सीक्वेंस शूट किया था। इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए टीम ने खुलासा किया कि दीपिका ने फिल्म के निर्माण के दौरान शादी का वीडियो फिल्माने के लिए कहा था।

 

दीपिका और रणवीर (Deepika-Ranveer)ने इटली में की थी डेस्टिनेशन वेडिंग

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika-Ranveer) की शादी की अनसीन तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उन्होंने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी जिसमें फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। तस्वीरों में तमाम रस्मों की झलक देखने को मिल रही है। वे शादी में काफी खुश थे। कपल रस्म निभाते दिख रहे हैं। ये तस्वीर सात फेरों के दौरान की है। रणवीर, दीपिका का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

फोटो के कोलॉज में बड़ी सी स्माइल के साथ दीपिका, रणवीर को निहारती हुई दिख रही हैं। जहां रणवीर को दीपिका की आंख से कुछ हटाते हुए देखा जा सकता है तो वहीं दूसरी फोटो में एक्टर को अपनी लेडी लव को वरमाला पहनाते हुए देखा जा सकता है।

दोनों एक-दूजे में खोए हुए हैं। एक तस्वीर किसी प्री वेडिंग फंक्शन की है, जिसमें दीपिका और रणवीर दिल खोलकर हंसते हुए दिख रहे हैं।

एक फोटो शादी के बाद की है। दोनों सेम कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे। दीपिका अपनी मांग में रणवीर के नाम का सिंदूर और लाल चूड़ा फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

बता दें कि शादी के बाद बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन दिया गया था, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे।

Exit mobile version