Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बधाई हो लक्ष्मी आई है! मम्मी बनीं दीपिका पादुकोण, बेटी को दिया जन्म

Deepika Padukone

Deepika Padukone

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को जिस दिन का पिछले करीब नौ महीने से बेसब्री से इंतज़ार था वो दिन आखिरकार आ ही गया।

शनिवार को दीपिका (Deepika Padukone) को डिलीवरी से पहले मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, आज दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही उनके परिवार और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर नन्हे मेहमान के आने पर बधाई दे रहा है।

डिलीवरी से पहले लिया था बप्पा का आशीर्वाद

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह 6 सितंबर को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया था। दीपिका ने डिलीवरी से पहले अपने होने वाले बच्चे के लिए पूजा की।

इस दौरान दीपिका का मॉम टू बी लुक काफी चर्चा में रहा। एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं, रणवीर सिंह ने सफेद कुर्ते पजामे में नजर आए थे।

Exit mobile version