Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दीपिका पादुकोण का पब्लिक में दिखा फैशनेबल अंदाज

deepika padukone

लाइफस्टाइल डेस्क। दीपिका पादुकोण लॉकडाउन के बाद पब्लिक में नजर आईं। दिवाली पार्टी के लिए पपराजी के कैमरे में स्पॉट दीपिका सिद्धांत चतुर्वेदी के घर पहुंची थीं। इस दौरान उनका फेस्टिव लुक फैंस को इंप्रेस करने के लिए काफी था। हालांकि दीपिका इस शरारा में कुछ ज्यादा ही स्लिम नजर आ रही थीं।

दीपिका ने सिद्धांत चतुर्वेदी के घर हो रही दिवाली पार्टी के लिए बिल्कुल फेस्टिव मूड के मुताबिक कपड़े चुने थे। इस दौरान वो सफेद रंग के एंब्रायडरी वाले शरारा सेट में दिखीं। फैशन डिजाइन रितिका मीरचंदानी के कलेक्शन में से चुना गया उनका ये शरारा सेट इंडो वेस्टर्न लुक के लिहाज से बिल्कुल परफेक्ट था।

ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच लिए दीपिका के इस शरारा सेट के साथ जैकेट एड थी। फ्लेयर्ड पलाजो और कुर्ते का लुक जैकेट जैसा था। वहीं शियर टेक्सचर के इस कुर्ते पर एंब्रायडरी और रेशम के धागों से वर्क किया गया था। वहीं इस कुर्ते को ग्लैमर लुक देने के लिए फ्रंट में फैब्रिक मेड बटन्स ऐड किए गए थे। जिसे दीपिका ने प्लजिंग नेकलाइन के लिए खोल रखा था।

बात करें मेकअप की तो दीपिका अपनी स्टेटमेंट आईब्रो और स्मोकी ब्राउन आईज के साथ न्यूड शेड लिप कलर में नजर आईं। वहीं बालों में साइड पार्टीशन के साथ लो मेसी बन बनाया गया था। जो कि इस इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ काफी सूट कर रहा था। कानों में डायमंड ईयररिंग्स के साथ मशहूर लेबल लुइस विटॉन का स्लिंग बैग हाथ में पकड़े दीपिका कैमरे में कैद हुईं।

हमेशा फिट एंड स्लिम नजर आने वाली दीपिका इस लुक में कुछ ज्यादा स्लिम नजर आ रही थीं। जिसे देख वो लड़कियां स्टाइल टिप्स ले सकती हैं जो बहुत ज्यादा पतली होती हैं और उन्हें अपनी फिगर के लिए कुछ परफेक्ट ड्रेस चाहिए होती है। ऐसे में फ्लेयर्ड पलाजो सेट और जैकेट स्टाइल कुर्ता स्लिम फिगर को परफेक्ट लुक देगी।

Exit mobile version