Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दीपिका ने पति रणवीर सिंह को दिया धक्का, वीडियो हुआ वायरल

deepika-ranveer

deepika-ranveer

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे क्यूट, केयरिंग और लविंग कपल माने जाते हैं। ये दोनों अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं। इसी बीच दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका अपने हैंडसम पति के साथ डांस करते हुए दिख रही हैं। डांस के दौरान ही दीपिका, रणवीर को धक्का दे कर उन्हें गिरा देती हैं। इन दोंनो का यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने रणवीर सिंह को टैग करते हुए लिखा है Werk it baby। इस पोस्ट के जरिए दीपिका ने रणवीर को ‘buss it challenge’चैलेंज दिया है। इस वीडियो में दोनों बड़े ही फनी अंदाज में डांस कर रहे हैं वहीं उनका आउटफीट भी कुछ ऐसा ही है।

वीडियो में दीपिका फ्लोवर क्रिम बेस आउटफीट में दिख रही हैं। वहीं रणवीर रेड और वाइट आउटफीट में नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में दीपिका म्यूजिक बीट पर डांस मूव्स करते हुए दिख रही हैं। और फिर बाद में रणवीर सिंह नजर आते हैं। दोनों डांस करते हैं लेकिन तभी दीपिका रणवीर को धक्का देकर उन्हें गिरा देती हैं। दीपिका की इस हरकत को देखकर रणवीर थोड़े शॉक्ड होते हैं लेकिन वह मुस्कुराने लगते हैं। इन दोनों की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है।

बर्फीली पहाड़ियों में पिंक बिकिनी में नजर आई लोपामुद्रा, फोटोज हुई वायरल

रणवीर-दीपिका के काम की बात करें तो दोनों जल्दी ही फिल्म 83 में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे तो वहीं दीपिका, कपिल देव की पत्नी के किरदार में दिखेंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के साथ फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगे। वहीं फिल्म जयेशभाई जोरदार और सूर्यवंशी भी रणवीर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। हालांकि सूर्यवंशी में रणवीर का कैमियो होगा।

Exit mobile version