• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपोत्सव 2023: विदेशी कलाकारों की रामलीला रहेगी प्रमुख आकर्षण

Writer D by Writer D
02/11/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। सातवें दीपोत्सव (Deepotsav) को भव्यता प्रदान करने के लिए अयोध्या शोध संस्थान भी विभिन्न कार्यक्रमोंं का आयोजन करेगा। अयोध्या शोध संस्थान इन कार्यक्रमों का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्रेरणा से कर रहा है। संस्थान की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की एक लंबी रूपरेखा तैयार की गई है। इस मौके परअयोध्या में तीन दिवसीय भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश से ही नहीं विदेश के भी कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक लवकुश द्विवेदी ने बताया कार्यक्रम में भव्य शोभायात्रा, रामलीला झांकी, स्थानीय, प्रादेशिक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राम लीलाएं आयोजित की जाएगी। इसके अलावा रामायण मेले का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यक्रम अयोध्या शोध संस्थान की ओर से आयोजित किए जाएंगे।

रामलीला में शामिल होंगे चार देश के कलाकार

अयोध्या में दीपोत्सव (Deepotsav) से आयोजित होने वाली रामलीला में चार देश रूस, श्रीलंका, सिंगापुर एवं नेपाल के कलाकारों की ओर से रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा देश के 21 प्रदेशों की रामलीला, रामायण परंपरा पर आधारित लोक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए लगभग ढाई हजार कलाकार अयोध्या पहुंच रहे हैं।

यह कार्यक्रम राम कथा पार्क के मुख्य मंच पर सायंकालीन विदेशी रामलीला से प्रारंभ होगा। इसके अलावा अन्य विशेष मंचों में रामघाट, बिरला धर्मशाला, बड़ी देवकाली, गुप्तार घाट तथा भरत कुंड में तीन दिवसीय भजन कीर्तन एवं रामलीलाओं का आयोजन किया। देश-विदेश के लगभग ढाई हजार कलाकारों का इसमें संगम होने जा रहा है।

इन कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

अयोध्या में दीपोत्सव (Deepotsav) से पूर्व आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में इसके अलावा वैश्विक राम विषयक रामायण प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। राम सीता स्वरूप प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाना है। अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक लवकुश द्विवेदी ने बताया स्कूली बच्चों द्वारा राम कथा के विभिन्न प्रसंगों पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

IND vs SL: शमी के कहर के आगे ढेर हुई श्रीलंका, भारत ने 302 रनों से रौंदा

125 फीट लम्बे कैनवास पर अवध के राम का चित्रांकन भी किया जाएगा। राम कथा पार्क के मुख्य मंच पर ग्लोबल इन्साइक्लोपीडिया आफ द रामायण परियोजना अंतर्गत अयोध्या शोध संस्थान द्वारा प्रकाशित विभिन्न ग्रन्थों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विमोचन करेंगे।

Tags: deepotsavDeepotsav 2023Deepotsav in Ayodhya
Previous Post

IND vs SL: शमी के कहर के आगे ढेर हुई श्रीलंका, भारत ने 302 रनों से रौंदा

Next Post

योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, महंगाई भत्ते में किया इजाफा

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Dearness Allowances

योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, महंगाई भत्ते में किया इजाफा

यह भी पढ़ें

Lucknow's Bara Imambara closed in honour of Khamenei

खामेनेई के सम्मान में बड़ा इमामबाड़ा बंद, शहर में तीन दिन का शोक

02/03/2026
कांग्रेस की हाईपॉवर कमेटीHigh power committee of congress

नफरत फैलाने वाली ताकतें लोकतंत्र की सामने चुनौती है : सोनिया

30/08/2020
amla navami

भगवान शिव और विष्णु का प्रतीक है आंवला वृक्ष

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version