• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षा मंत्रालय ने प्रदर्शन, दक्षता के ऑडिट के लिए गठित की शीर्ष कमेटी

Writer D by Writer D
15/07/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
Rajnath Singh

Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) ने सैन्य बलों से जुड़ी पूंजीगत खरीद, रसद, इन्वेंट्री और संपत्ति के रखरखाव के  प्रदर्शन और दक्षता  ऑडिट करने के लिए एक शीर्ष समिति का गठन किया है। रक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली समिति, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मंत्रालय के कामकाज के विभिन्न पहलुओं में आंतरिक निरीक्षण और जोखिम प्रबंधन ढांचे को मजबूत करने में समग्र सुधार के उपायों पर सलाह देगी।

समिति में सेना के तीनों अंगों के उप प्रमुख, सचिव रक्षा (वित्त), एकीकृत स्टाफ कमेटी के प्रमुख, रक्षा लेखा महानियंत्रक और महानिदेशक (खरीद) और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के प्रतिनिधि शामिल हैं। समिति का गठन सैन्य खरीद प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करने और देश की समग्र युद्ध तैयारी को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के प्रयासों के बीच हुआ है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, रक्षा मंत्रालय ने अपनी गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं में प्रदर्शन और दक्षता ऑडिट करने के लिए रक्षा सचिव की अध्यक्षता में एक शीर्ष समिति का संस्थागत तंत्र स्थापित किया है।

मंत्रालय ने कहा की इस तरह के ऑडिट से परियोजनाओं के निष्पादन में अगर कोई खामी है तो मंत्रालय के शीर्ष प्रबंधन को मूल्यवान जानकारी मिलने की उम्मीद है और आंतरिक नियंत्रण, वित्तीय प्रक्रियाओं की सुदृढ़ता, जोखिम कारकों की पहचान में प्रणालीगत सुधार के बारे में सुझाव भी मिलेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने अक्षय पात्र किचन का किया उद्घाटन

मंत्रालय ने समिति के गठन को मौजूदा ट्रांजेक्शन आधारित अनुपालन ऑडिट से परिणाम-आधारित प्रदर्शन और दक्षता ऑडिट करने के लिए एक  प्रमुख बदलाव  के रूप में वर्णित किया। मंत्रालय ने कहा, प्रदर्शन और दक्षता ऑडिट के संचालन के लिए जिन व्यापक क्षेत्रों की पहचान की गई है, उनमें रक्षा पूंजी खरीद, प्रावधान, रसद, इन्वेंट्री स्तर, प्लेटफार्मासंपत्तियों का रखरखाव, प्राधिकारों की भूमिका शामिल हैं।

बयान में कहा गया कि शीर्ष समिति प्रदर्शन और दक्षता ऑडिट के लिए किसी अन्य विशिष्ट क्षेत्र की भी सिफारिश कर सकती है। मंत्रालय ने कहा, रक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली समिति रक्षा लेखा महानियंत्रक द्वारा प्रदर्शन और ऑडिट के संचालन के लिए विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान करेगी तथा प्रदर्शन ऑडिट रिपोर्ट और उस पर की गई कार्वाई की निगरानी करेगी।

Tags: delhi newsDRDONational newsRajnath singh
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने अक्षय पात्र किचन का किया उद्घाटन

Next Post

नर्सिंग, पैरामेडिकल संस्थानों की गुणवत्ता का प्रमाणन जरूरी: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
CM Dhami
राजनीति

धामी : कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और ट्रैफिक पर रखें खास फोकस

04/04/2026
CM Dhami met Union Minister Manohar Lal Khattar
Main Slider

कुंभ-2027 की तैयारी तेज: धामी ने केंद्र से मांगे ₹325 करोड़, RRTS-मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव

04/04/2026
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

04/04/2026
Next Post
New Tourism Policy

नर्सिंग, पैरामेडिकल संस्थानों की गुणवत्ता का प्रमाणन जरूरी: योगी

यह भी पढ़ें

AK Sharma

निकायों में स्वच्छता की हुई बेहतर शुरूआत, अभी मंज़िल तक पहुचना बाकी: एके शर्मा

04/04/2025

बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन की जांच पहुंची दीपिका पादुकोण तक

22/09/2020
Akhilesh Yadav

‘अग्निपथ’ खून से लथपथ दिखने लगा: अखिलेश यादव

18/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version