Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली : ‘गुरुजी’ के आश्रम चलाने वाले भतीजे पर दुष्कर्म का केस दर्ज

रेप केस दर्ज

आश्रम संचालन पर रेप केस दर्ज

अध्यात्म की आड़ में काली करतूत करने के आरोपी बाबाओं की सूची में एक और नया नाम जुड़ गया है। दिल्ली में लाखों की तादाद में जिन ‘गुरुजी’ के अनुयायी हैं, उनकी मौत के बाद आश्रम का संचालन कर रहे उनके भतीजे पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। दिल्ली के विकासपुरी थाने में महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि आश्रम की स्थापना करने वाले गुरुजी की मौत के बाद उनके आश्रम का संचालन उनका भतीजा नवदीप सिंह उर्फ गौरव करता है। महिला ने अपनी तहरीर में कहा है कि वह अपने परिवार के साथ विकासपुरी में रहती थी। उसका परिवार गुरुजी के आश्रम पर आता-जाता था. वहीं उसकी मुलाकात गौरव से हुई थी।

छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबालों पर नक्सलियों का हमला, विस्फोट में जवान घायल

महिला का आरोप है कि गौरव ने उसे उसके पति, पति को उसके खिलाफ यानी दोनों पति-पत्नी को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काकर तलाक करा दिया। महिला का आरोप है कि तलाक के बाद गौरव ने उसे मंदिर में बुलाकर कहा कि गुरुजी चाहते हैं तुम मेरी पत्नी बन जाओ। साल 2019 में उसने गुरुजी के नाम पर झांसे में आकर शादी भी कर ली। इसके बाद उसने कई दफे रेप किया।

महिला ने आरोप लगाया कि गौरव ने अब उससे बात करना और मिलना-जुलना भी छोड़ दिया। जब उसने उस पर दबाव बनाना शुरू किया तो वह उसके अश्लील वीडियो और तस्वीरें वायरल करने और उसके पूर्व पति को रेप के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। धमकियों से आजिज आकर महिला ने मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कर्नाटक : सड़क हादसे में एक ही परिवार के गर्भवती महिला समेत सात सदस्यों की मौत

बता दें कि गुरुजी के अनुयायियों की तादाद दिल्ली एनसीआर में लाखों में है। गुरुजी की मौत के बाद भी उनके अनुयायी मंदिर जाते रहते हैं। लोगों की गुरुजी में कितनी आस्था है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी गाड़ियों तक में गुरुजी लिखवा रखा है।

Exit mobile version