Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्लीः डेंगू का कहर, आज प्रदेश सरकार के साथ समीक्षा बैठक करेंगे मनसुख मंडाविया

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इस साल डेंगू के मामले ने रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। अस्पतालों में इलाज रवाने वाले मरीजों की काफी भीड़ देखी जा रही है। राजधानी की खराब होती स्थिति को देखते हुए आज स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया दिल्ली सरकार के साथ एक मीटिंग करने जा रहे हैं।

दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया दिल्ली में आज डेंगू की स्थिति की समीक्षा करने के लिए दिल्ली सरकार के साथ एक बैठक करेंगे। बैठक में बढ़ते डेंगू के मामलों में पर नियंत्रण पाने में केंद्र किस प्रकार दिल्ली सरकार की सहायता कर सकता है, इस पर चर्चा हो सकती है। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अधिकारी भी मौजूद होंगे।

दिवाली से पहले आम आदमी की जेब में लगी आग, गैस सिलेंडर हुआ महंगा

वहीं, नगर निकाय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, हाल में राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के मामलों में काफी वृद्धि देखी गई है। इस साल केवल दिल्ली में डेंगू के करीब 1000 मामले आ चुके हैं। पिछले हफ्ते डेंगू के 280 मामले दर्ज किए गए थे। एक तरफ जहां त्योहार के सीजन में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा मंडरा रहा है साथ ही, दिल्ली में लगातार डेंगू के बढ़ते मामले को देखकर सभी लोग डरे हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि, राजधानी में डेंगू के इतने मामले बढ़ें हैं कि मरीजों को रामलीला मैदान में बने कोविड सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।

Exit mobile version