Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अस्पताल से मिली छुट्टी 

मनीष सिसोदिया Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया

 

नई दिल्ली। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मंगलवार को कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद मनीष सिसोदिया को मैक्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह के आराम की सलाह दी है।

उप मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती सिसोदिया को शुक्रवार को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी, जिसके बाद उनके स्वास्थ में लगातार सुधार हो रहा है।  बता दें कि इससे पहले वह एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती थे।

बिहार चुनाव : रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बनाया नया मोर्चा, ये दल होंगे साथी

14 सितंबर को वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से होम आइसोलेशन में थे। तबीयत बिगड़ने पर बीते बुधवार को उन्हें एलएनजेपी में भर्ती कराया गया है। यहां पर हुई जांच में गुरुवार को उनमें डेंगू की भी पुष्टि हुई है। शरीर में प्लेटलेट्स और ऑक्सीजन की मात्रा कम होने के कारण मैक्स अस्पताल ले जाया गया था।

Exit mobile version