• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

8 घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/02/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Manish Sisodia

Manish Sisodia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था। 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें शाम 7:15 बजे अरेस्ट कर लिया। इसके बाद उनके परिवार को इस संबंध में जानकारी दी गई। सोमवार को कोर्ट में उनकी पेशी होगी।

इन सबूतों के आधार पर सिसोदिया (Manish Sisodia) को गिरफ्तार किया गया

सूत्रों के अनुसार, मनीष सिसोदिया को सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान सीबीआई ने उन्हें कई सबूत दिखाए, इसमें कुछ दस्तावेज और डिजिटल सबूत थे। सिसोदिया इन सबूतों के सामने कोई जवाब नहीं दे सके।

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को सबूतों को नष्ट करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इसमें सिसोदिया की मिलीभगत है। इसके अलावा इस मामले में उस ब्यूरोक्रैट का बयान भी अहम है, जिसने सीबीआई को दिए अपने बयान में कहा था कि एक्साइज पॉलिसी तैयार करने में सिसोदिया ने अहम भूमिका निभाई थी।

डिप्टी सीएम (Manish Sisodia) की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई का बयान

सिसोदियो की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई ने कहा कि नई आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के मामले की जांच के लिए उपमुख्यमंत्री और प्रभारी आबकारी मंत्री व 14 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसमें मुंबई की एक निजी कंपनी के तत्कालीन सीईओ व 6 अन्य लोगों के खिलाफ 25 दिसंबर 2022 को आरोप पत्र दाखिल किया गया।

डिप्टी सीएम को 19 फरवरी 2023 को जांच में सहयोग करने के लिए सीआरपीसी की धारा 41-A के तहत नोटिस जारी किया गया था। हालांकि उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए एक सप्ताह का समय मांगा। उनके अनुरोध पर आज फिर नोटिस जारी किया गया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने टालमटोल भरे जवाब दिए और जांच में सहयोग नहीं किया। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

‘… वरना मैं जेल में खाना छोड़ दूंगा’, CBI ऑफिस जाने से पहले बोले मनीष सिसोदिया

CBI ने सिसोदिया से सवाल-जवाब करने के लिए सवालों का एक डिटेल सेट तैयार किया था। सीबीआई मुख्यालय के आस-पास पुलिस ने धारा 144 लागू की थी। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने बैनर लगाकर दी थी। पूछताछ से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया की गिरफ्तारी की अटकलों को लेकर बड़ा दावा किया था।

Tags: cbidelhi newsManish SisodiaManish Sisodia arrestedNational newsnew liquor policy
Previous Post

सीएम धामी ने किया बाल विधायकों से संवाद

Next Post

जेल में मूसेवाला के हत्यारोपियों के बीच खूनी भिड़ंत, दो की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother's Day
Main Slider

Mother’s Day: मां को कराना चाहते हैं स्पेशल फील, तो ये आइडियाज करेंगे आपकी मदद

10/05/2026
Suji Pockets
Main Slider

Mother’s Day पर मां को खिलाएं कुछ स्पेशल, बनाएं टेस्टी सूजी पॉकेट्स

10/05/2026
Marriage
Main Slider

ये लड़कियां मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

10/05/2026
Shani Trayodashi
Main Slider

शनि जयंती पर इन चीजों का करें दान, सभी कष्ट होंगे दूर

10/05/2026
puja ghar
Main Slider

पूजा घर में न करें ये एक गलती, जीवन में आती है अशांति

10/05/2026
Next Post
Clash

जेल में मूसेवाला के हत्यारोपियों के बीच खूनी भिड़ंत, दो की मौत

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुम्भ को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प को आगे ले जाने में सहायक बना वन प्लेट, वन बैग अभियान

11/02/2025

शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर

08/02/2021
मुर्गे की एक्टिंग से कुत्ता खा गया मात

मुर्गे की एक्टिंग से कुत्ता खा गया मात, देखें Viral Video

26/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version