Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली के डॉक्टरों ने 105 साल की कोरोना संक्रमित महिला को ठीक करके उनके परिवार को दी ‘ईदी’

105 साल की कोरोना संक्रमित महिला

105 साल की कोरोना संक्रमित महिला

नई दिल्ली: दिल्ली में 105 साल की बुजुर्ग अफगानी महिला कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गई हैं। एक सप्ताह तक वेंटीलेटर पर रहने के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ हो गई। उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

इस मौके पर उनके परिवार के लोगों ने डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को ईद से पहले ठीक करके उनके परिवार को ईदी दे दी। बुजुर्ग महिला शारदा हॉस्पिटल में भर्ती थीं।

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में होटल और बाजार खोलने के फैसले पर लिखी अमित शाह को चिट्ठी

दिल्ली के शारदा अस्पताल के डॉक्टरों ने सात दिन से वेंटिलेटर पर जिंदगी के लिए जंग लड़ने वाली कोरोना संक्रमित 105 साल की बुजुर्ग अफगानिस्तानी महिला को नया जीवन दिया है। डॉक्टरों की विशेष निगरानी और देखभाल की वजह से वह अब पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने और उनके परिवार वालों ने शारदा अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के सदस्यों को धन्यवाद कहा।

पीड़िता के पोते ने कहा कि डॉक्टरों ने उनके परिवार को बकरीद से पहले ईदी दे दी है। शुक्रवार को राबिया के डिस्चार्ज के समय अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीके सिंह ने महिला को गिफ्ट देकर शुभकामनाएं दीं।

 

Exit mobile version