Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली : लालकिले की प्राचीर तक पहुंचे किसान प्रादर्शनकारी, पुलिस बेबस

kisan andolankari at lalkila

kisan andolankari at lalkila

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में किसान प्रदर्शनकारियों के ट्रैक्टर मार्च में बवाल बढ़ता ही जा रहा है। किसान सारी बैरिकेड को तोड़कर लाल किले पर पहुंच गए हैं। दिल्ली पुलिस पूरी तरह से बेबस दिखाई दे रही है। एक जत्था इंडिया गेट की तरफ भी बढ़ रहा है।

गणतंत्र दिवस : सर्च इंजन गूगल के डूडल में दिखी भारत की सांस्कृतिक झलक

आईटीओ पर दिल्ली पुलिस ने किसान प्रादर्शकारियों पर आंसु गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज कर दिया तो इसके बाद किसानों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया है। यह भी जानकारी मिली है की ट्रैक्टर पलटने से एक आंदोलनकारी किसान की मौत हो गई है। आपको बता दें कि इससे पहले गाजीपुर बॉर्डर से निकले सभी किसानों को पुलिस ने नोएडा के मोड़ पर रोक दिया और आंसू गैस के गोले छोड़े। किसानों ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

Exit mobile version