Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी दिल्ली, बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली

shot

shot

दिल्ली  के मंगोलपुरी  और महिंद्रा पार्क इलाके में शुक्रवार देर रात्रि को दो युवकों को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों ही वारदात में आरोपी गोली मारकर फरार हो गये। पुलिस ने दोनों घटनाओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मंगोलपुरी  वाई ब्लॉक में रात्रि करीब 8.15 बजे पुलिस को किसी युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और वारदात वाली जगह पर  सड़क पर खून पड़ा मिला। पुलिस घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल ले गई जहां से परिजन घायल को जयपुर गोल्डन अस्पताल  ले गये।

घायल की पहचान मो. जफर उर्फ आरिफ के रूप में हुई। वह आई ब्लॉक में परिवार के साथ रहता है। आरोपी कौन है, उसको क्यों गोली मारी गई है। अभी इसके बारे में पता नहीं चल सका है।

प्रेम संबंध में बाधा बने पति की हत्या, कातिल पत्नी भतीजे समेत गिरफ्तार

पुलिस के आला अधिकारी शुरुआती जांच में स्कोर पुरानी रंजिश के रूप में देख रहे हैं। बताया जाता है कि पिछले साल घायल युवक के बड़े भाई शाहनवाज़ उर्फ नवासा ने मंगोलपुरी के बापू पार्क में चीकू नाम के युवक को साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह से मारा था। उसकी चाकू और गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें आरोपी को उसके कुछ साथियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। उसी हत्या का बदला लेने को लेकर भी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

उधर, महेंद्रा पार्क इलाके में एक शख्स को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान शाह आलम के रूप में हुई है। वह आई ब्लॉक जहांगीरपुरी इलाके में परिवार के साथ रहता है।

ऑक्सीजन उपलब्धता के मामले में आत्मनिर्भर हो रहा यूपी

शाह आलम जब चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। मुंह पर मास्क लगाकर एक अज्ञात शख्स आया और पास से शाह पर गोली चलाई। एक गोली उसकी कमर में लगी। वारदात के बाद आरोपी पैदल ही फरार हो गया। शाह को नजदीक के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई।

Exit mobile version