• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘…सरकारी विभाग से भी खराब है आपका काम’, Facebook को दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

Writer D by Writer D
01/05/2024
in Tech/Gadgets
0
Facebook

Facebook

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को Facebook, Instagram और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को फटकार लगाई है. कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि मेटा के काम करने का तरीका ‘सरकार विभागों’ से भी ‘खराब’ है. कोर्ट ने ये टिप्पणी TV Today Network की याचिका की सुनवाई में की है.

दरअसल, इंस्टाग्राम ने TV Today Network के Harper’s Bazaar India का इंस्टाग्राम पेज ब्लॉक कर दिया था. एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत पीएस अरोरा की बेंच ने कहा कि अगर मीडिया हाउस की शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है, तो पहली नजर में यही माना जाएगा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टीवी टुडे काउंसिल को घुमा रहा है.

दिल्ली HC ने कहा- आपका सिस्टम काम नहीं कर रहा

कोर्ट ने कहा, ‘आप किसी सरकारी विभाग से भी ज्यादा खराब हैं. कृपया सवाधान रहें. आपका सिस्टम काम नहीं कर रहा है. इसे काम करना होगा.’ इसके साथ ही बेंच ने कहा कि मेटा को अपने ‘घर’ को व्यवस्थित रखना होगा. वर्ना कोर्ट उसे दंडित करने का आदेश पारित कर सकता है.

दिल्ली हाई कोर्ट TV Today Network Pvt Ltd की एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था. याचिका थर्ड पार्टी की कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत पर इंस्टाग्राम पेज को ब्लॉक करने की है. साथ ही याचिका में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 2021 के नियम 3(1)(c) की संवैधानिकता को भी चुनौती दी गई है.

कोर्ट ने लगाई फटकार

टीवी टुडे नेटवर्क ने बताया कि उन्होंने इस बारे में मेटा के ग्रीवेंस रिड्रेसल ऑफिसर से भी संपर्क किया था, लेकिन उन्हें सिर्फ इतना जवाब मिला कि ये मेल सही चैनल को नहीं लिखा गया है. मीडिया ग्रुप के वकील ने कोर्ट में मेल भी दिखाया. इसके जवाब में मेटा के कहा कि ये एक ऑटोमेटिक रिप्लाई है.

इसके बाद कोर्ट ने मीडिया ग्रुप को दोबारा मेल करने के लिए कहा. दोबारा मेल करने के बाद भी रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो गई, जिसे टीवी टुडे नेटवर्क के वकील ने कोर्ट में दिखाया. इसके बाद गुस्से में कोर्ट ने कहा, ‘आप हमसे अड़ियल रवैया नहीं अपना सकते है.’

‘हम जो कह रहे हैं आपको वो सुनना होगा. आप समझ नहीं पा रहे हैं कि हम क्या कह रहे हैं.. हम आपसे काफी ज्यादा नरमी से पेश आ रहे हैं. हमने आपको अपना घर व्यवस्थित करने के लिए काफी ज्यादा वक्त दे दिया. आपके पास अरबों यूजर्स हो सकते हैं लेकिन आपका घर व्यवस्थित नहीं है.’

Facebook को बड़ा झटका, इंडिया हेड अजीत मोहन ने दिया इस्तीफा

कोर्ट ने मेटा को मीडिया हाउस की शिकायत की सुनवाई करने के लिए कहा है. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा, ‘आपका सिस्टम काम नहीं कर रहा है. ऐसा ही रहा तो हम एक ऑर्डर पास करेंगे और आपको फटकार लगाएंगे… ऐसा मत करिए… कृपया समझिए, अगर सिस्टम काम नहीं करेगा, तो नियम किसी काम का नहीं रहेगा.’

Tags: Delhi high courtFACEBOOKmetatv today network pvt ltd
Previous Post

‘Bahubali’ Return: राजामौली ने फैन्स को दे दिया सबसे बड़ा सरप्राइज

Next Post

JEE Main सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Apple
Tech/Gadgets

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

13/02/2026
Next Post
JEE Main 2026 Session 1 Final Answer Key

JEE Main सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

यह भी पढ़ें

साई ने अपने जन्मदिन पर अपकमिंग फिल्म गार्गी का पोस्टर किया साझा

09/05/2022
PM Modi

पीएम मोदी की सभा में घुसा फर्जी NSG जवान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

21/01/2023
Rising Rajasthan

Rising Rajasthan: एक हजार करोड़ के निवेश करारों पर बनी सहमति, 3 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर होंगे सृजित

19/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version