Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, तय शर्तों का किया उल्लंघन

Drunk SI beat up elderly couple

Drunk SI beat up elderly couple

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए बवाल के बाद दिल्ली में कड़ी सुरक्षा है। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में दिल्ली पुलिस ने अब तक 22 प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें से ईस्टर्न रेंज में 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं, आज भी दिल्ली में कई रास्ते बंद हैं।

खालिस्तानी संगठन ने लाल किले के बाद अब संसद घेराव की दी धमकी

दिल्ली पुलिस ने 200 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि किसान नेता डाॅ. दर्शन पाॅल, गुरुनाम सिंह चढूनी, योगेंद्र यादव यादव , बलबीर सिंह राजेवाल, राजिंदर सिंह,  बूटा सिंह बुर्जिल और जोगिंदर सिंह उग्राहां, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का भी नाम है। हालांकि यह एफआईआर किन धाराओं में दर्ज की गई है, समाचार लिखे जाने तक इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने बताया कि इन किसान नेताओं ने तय शर्तों का उल्लंघन किया है।

Exit mobile version