Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, ये है आरोप

ग्रेटा थनबर्ग Greta Thenberg

ग्रेटा थनबर्ग

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया है। थनबनर्ग पर आरोप है कि उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर भड़काऊ ट्वीट किए थे।

बता दें कि पॉप गायिका रिहाना के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग समेत कई वैश्विक हस्तियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया था। इस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि पहले तथ्य की जांच कर लें।

लोकतंत्र में लोगों की भावना को राजद्रोह के रुप में देखा जाना खतरनाक: दिग्विजय सिंह

स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने एक खबर का लिंक साझा करते हुए कहा था कि हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को मदद चाहिए उनके लिए टूलकिट (सॉफ्टवेयर) साझा किया है।

यह टूलकिट उपयोगकर्ता को प्रदर्शन के समर्थन के तरीकों की विस्तृत जानकारी वाले दस्तावेज तक पहुंच उपलब्ध कराते हैं। इससे पहले रिहाना ने किसान आंदोलनों को लेकर कहा था कि हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?

भारत का कहना है कि यह देश विरोधी प्रोपगेंडा है। बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि भारत को निशाना बनाने वाले प्रेरित अभियान कभी सफल नहीं होंगे। इस ट्वीट के साथ उन्होंने हैशटैग ‘इंडिया टूगेदर’ (भारत एकजुट है) और ‘इंडिया अगेनस्ट प्रोपगेंडा’ (दुष्प्रचार के खिलाफ भारत) का इस्तेमाल किया।

Exit mobile version