• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड-19 के चलते दिल्ली विश्वविद्यालय भी सिलेबस में कर सकता है कटौती

Desk by Desk
22/07/2020
in राष्ट्रीय, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| कोविड-19 के कारण उपजी स्थिति को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय भी सत्र सुचारू रूप से चल सके इसके लिए अपने पाठ्यक्रम में कमी कर सकता है। डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया हम उन तमाम संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं जिससे छात्रों का सेमेस्टर प्रभावित न हो। ज्ञात हो डीयू सितंबर के अंतिम सप्ताह से या उसके बाद स्नातक का दाखिला शुरू कर सकता है। ऐसे में डीयू के समक्ष एक सेमेस्टर बचाने की चुनौती भी है।

बकरीद : घर पर ही पढ़ें नमाज, कुर्बानी के लिए योगी ने सरकार जारी की गाइडलाइन

डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आईसीएससी व अन्य संस्थानों ने भी अपने पाठ्यक्रमों में कटौती की है। हम लोग भी उस दिशा में सोच रहे हैं। अभी यह तय नहीं है कि पाठ्यक्रम में कितनी कटौती होगी। ज्ञात हो कि सीबीएसई ने 30 फीसद तक तथा आईसीएससी ने 25 फीसद की कटौती अपने पाठ्यक्रम में की है। हालांकि अभी किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने इस तरह की कटौती की घोषणा नहीं की है।

छुट्टियां में हो सकती है कटौती

कोरोना संक्रमण के कारण छात्रों की जो पढ़ाई बाधित होगी उसे शीत कालीन अवकाश में पूरा करने की योजना है। इसके अलावा अन्य छुट्टियों को भी या तो रद किया जाएगा या उसमें कटौती की जाएगी। सेमेस्टर ब्रेक के दौरान जो छुट्टियां होती थी उसमें किए जाने की संभावना है।

परास्नातक के दाखिला में होगी और देरी

डीयू में स्नातक, परास्नातक, एमफिल व पीएचडी के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। सितंबर माह में डीयू की प्रवेश परीक्षाएं होंगी इसके बाद दाखिला होगा। लेकिन स्नातक की तुलना में परास्नातक के दाखिला में और देरी होगी। बहुत संभावना है कि दूसरे विश्वविद्यालयों के भी परास्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम अक्टूबर तक आएं। डीयू में 10 अगस्त से ओपन बुक परीक्षा निर्धारित है। यह परीक्षाएं अगस्त अंत तक होनी है उसके बाद कापियां चेक की जाएंगी। फिर परिणाम जारी किया जाएगा।

क्यों आवश्यक है पाठ्यक्रम में कटौती

डीयू में आमतौर से हर साल 20 या 22 जुलाई से नया सत्र शुरू हो जाता था और नवंबर-दिसंबर तक पहले सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित हो जाती थी। लेकिन इस बार 31 जुलाई तक आवेदन की तिथि ही है। इसके बाद 1 अगस्त से 31 अगस्त तक छात्रों को फार्म में अपडेट करने का विकल्प दिया जा रहा है। उसके बाद सितंबर में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होंगी। उसके बाद उनका परिणाम आएगा। इस बीच डीयू सितंबर के अंत तक अपनी पहली कटऑफ लिस्ट जारी करेगा। बहुत संभावना है कि अक्टूबर में दाखिला समाप्त हो। ऐसे में पहले सेमेस्टर में छात्रों को पढ़ाई के लिए काफी कम समय मिलेगा। इसलिए पाठ्यक्रम कम करने पर विचार किया जा रहा है।

वाडा ने NDTLका बैन छह महीने बढ़ाया

बिना पाठ्यक्रम कटौती के भी हो सकता है समाधान

डीयू के एक वरिष्ठ प्रोफेसर का कहना है कि बिना पाठ्यक्रम में कटौती के भी सेमेस्टर पूरा किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए पहले शीत कालीन अवकाश और बाद में ग्रीष्मकालीन अवकाश में कमी करनी होगी। हालांकि हमें अभी यूजीसी के एक और एकेडमिक कैलेंडर का इंतजार है।

Tags: CBSEDelhi UniversityDUdu pgdu syllabusdu ugICSEUndergraduate Admissions 2020 Delhi Universityडीयूडीयू सिलेबसदिल्‍ली यूनिवर्सिटीदिल्ली विश्वविद्यालयसीबीएसई
Previous Post

सितंबर के बीच हो सकता है दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम

Next Post

पैरानॉर्मल एक्सपर्ट ने बताया, सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा से हुई मेरी बात

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार : मुख्यमंत्री साय

25/08/2026
One District-One River
Main Slider

‘एक जनपद-एक नदी’ के तहत गौड़ी नदी परियोजना के काम जल्द पूरे करने के निर्देश

25/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

25/08/2026
BJP
Main Slider

पंजाब में BJP का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

25/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

उत्तराखंड कैबिनेट : उपनल कर्मियों को समान काम का समान वेतन, 25 साल के लिए बिजली खरीद को मंजूरी

25/08/2026
Next Post

पैरानॉर्मल एक्सपर्ट ने बताया, सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा से हुई मेरी बात

यह भी पढ़ें

arjun kapoor

अर्जुन को देखकर पैपराजी बोले मामा…, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

24/03/2022

DGP मुकुल गोयल ने किया ATS परिसर में बने नवनिर्मित आउटडोर जिम का लोकार्पण

27/07/2021
Panchayat Election

राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान, दो चक्रों में होगा मतदान

21/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version