Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज , शीतलहर जारी

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस Delhi's minimum temperature

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस

 

नई दिल्ली । दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप रविवार को भी जारी है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है, जो 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर नहीं करेंगे शादी, सामने आई वजह

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में एक सप्ताह में आज लगातार चैथे दिन शीतलहर की स्थिति है। उन्होंने मैदानी इलाकों में बहने वाली ठंडी और उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं को इसकी वजह बताया है। उन्होंने बताया कि आसमान साफ रहेगा और धूप रहेगी तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा।

पिछले सप्ताह भी मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Exit mobile version