Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जन्मदिन पर उठी एके शर्मा को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने की मांग

CS Upadhyay

CS Upadhyay

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने रविवार को दिल्ली स्थित यूपी भवन में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक, पूर्व आईएएस ब्राह्मण शिरोमणि अरविंद कुमार शर्मा का जन्मदिन केक काटकर मनाया।

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ब्राह्मणों का सर्वाधिक प्रभावशाली और सशक्त संगठन है।इसकी देश भर में व्यापक सदस्य संख्या है। यह संगठन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुका है।

‘राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पाण्डेय ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि एके शर्मा  को तत्काल उत्तर प्रदेश का नेतृत्व सौंपा जाए, उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए। अगर 30 जुलाई तक उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई तो उत्तर प्रदेश में भाजपा का ब्राह्मण समाज सम्पूर्ण बहिष्कार करेगा।

जज ने श्लोक सुनाकर करवाया समझौता, भावुक होकर पिता-पुत्र ने खत्म किया विवाद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार न्यायविद चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय, मंत्री विष्णु शर्मा, महामंत्री सुमन मिश्रा और यूपी अध्यक्षा महिला मोर्चा पूजा शर्मा मौजूद रहीं

इस शुभ अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा नम्रता पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तिवारी, माधेश्वर शर्मा, शरद सारस्वत, मेहुल पाराशर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सचिन भारद्वाज, क्षेत्रीय संयोजक प्रतीक त्रिपाठी, दिल्ली अध्यक्ष सुमित त्यागी, उत्तराखंड अध्यक्ष गौरव कौशिक सहित देशभर से एके शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी गई।

Exit mobile version