Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लोकतंत्र शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पनपता है : जगदीप धनखड़

जगदीप धनखड़ Jagdeep Dhankar

जगदीप धनखड़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्वास्थ के बारे में जानकारी ली है। इसके साथ ही राज्य में शांति बनाए रखने की अपील की है।

मिताली राज ने 10 हजार रन बनाकर रचा इतिहास: बनी दुनिया की दूसरी बल्लेबाज

ताजा रिपोर्ट के अनुसार कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टीबीएन राधाकृष्णन शुक्रवार को एसएसकेएम अस्पताल में घायल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देखने गए। सुश्री बनर्जी के बाएं पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ और वह अस्पताल में बिस्तर पर हैै।

https://twitter.com/jdhankhar1/status/1370210783230009351

श्री धनखड़ ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह उनके शीघ्र स्वस्थ होने और सामान्य स्थिति में लौटने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पनपता है। पश्चिम बंगाल अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यह समय शांति और सद्भाव का है। सभी से शांति बनाए रखने अपील करते हैं।

Exit mobile version