Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना के बाद डेंगू का कहर जारी, दिल्ली में हुई पहली मौत

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामलों में आई कमी से भले ही दिल्लीवासि‍यों ने चैन की सांस ली हो, लेकिन अब डेंगू का कहर भी टूटने लगा है। डेंगू के बढ़ते मामलों के साथ अब इससे मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। दिल्ली में इस साल डेंगू  से पहली मौत रिकॉर्ड की गई है। इस साल दिल्ली में डेंगू के कुल मामलों में से 16 अक्टूबर तक इस महीने 382 मामले सामने आए हैं। सरकार की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, डेंगू के लिहाज से अक्टूबर का महीना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है, जिससे सरकार के माथे पर बल पड़ गए हैं। डेंगू के आंकड़ों की रिपोर्ट की माने तो वेक्टर जनित बीमारी के मामलों की संख्या 720 से अधिक हो गई है। अक्टूबर महीने में अब तक 382 डेंगू के नए मामले आने के साथ ही राजधानी में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 723 हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस मरीज की मौत दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में हुई, जिसकी आज आधिकारिक तौर पर पुष्टि हुई है।

गुरमीत राम रहीम समेत 5 आरोपियों को उम्रकैद, लगा जुर्माना

वहीं, डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए लोकनायक अस्पताल में अलग से डेंगू के लिए दो वार्ड बनाए गए हैं। डेंगू के मरीजों के लिए 100 बिस्तर रिजर्व कर दिए गए हैं। इमरजेंसी के लिए प्लेटलेट्स की 200 यूनिट तैयार रखी गई हैं। डेंगू के साथ राजधानी में मलेरिया और चिकनगुनिया) बीमारी भी पैर पसार रही है। दिल्ली में सिर्फ अक्टूबर महीने में अब तक मलेरिया के 29 और चिकनगुनिया के 13 केस रिकॉर्ड हुए है। जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

बता दें कि, दिल्ली सरकार की ओर से भी डेंगू जागरूकता अभि‍यान चलाया जा रहा है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल लोगों को हर रविवार को जागरूक करते हुए डेंगू से बचाव के उपायों को अपनाने की अपील भी कर रहे हैं।

Exit mobile version