Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नशे का इंजेक्शन लगाकर डेंगू पीड़िता से किया था दुराचार, कम्पाउण्डर गिरफ्तार

rape

rape

फिरोजाबाद थाना उत्तर पुलिस टीम ने डेंगू से पीड़ित महिला को नशे का इंजेक्शन लगाकर उसके साथ दुराचार करने के वांछित आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

थाना उत्तर प्रभारी संजीव कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर दुराचार के मामले में वांछित अपराधी नीरज पुत्र छोटेलाल निवासी पोपगढ़ थाना खैरगढ़ को एक नर्सिंग होम के मैन गेट के पास से गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि 03 अक्टूबर 2021 को डेंगू बीमारी से पीड़ित एक महिला नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुई थी।

भर्ती होने के दूसरे दिन कम्पाउण्डर नीरज ने नशे का इंजेक्शन लगाकर उसके साथ गलत काम किया था। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने आकर मुकदमा दर्ज कराया था।

Exit mobile version