Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा

Dead Bodies

Dead Bodies

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ड्यूटी (Election Duty) के दौरान जान गंवाने वाले मतदान कर्मियों की मौत पर विशेष मुआवजा (Compensation) दिया जाएगा। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि कर्मी की हादसे या सामान्य मौत पर संबंधित के परिजन को 15 लाख रुपये और असाधारण पेंशन दिया जाएगा।

यदि किसी की मौत कोरोना के कारण, हिंसा, रोड माइन ब्लास्ट, या किसी हथियार से हुए हमले में होती है तो परिजन को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे।

चुनाव ड्यूटी से लौट रही पुलिसकर्मियों की बस पर हमला

इस बार के चुनाव ड्यूटी के दौरान अब तक आधा दर्जन से अधिक मतदान कर्मियों की मौत हो चुकी है। बस्ती में सड़क हादसे में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के तीन जवान की जान गई।

चुनाव ड्यूटी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को योगी सरकार देगी मुआवजा

इसी तरह सोनभद्र में चुनाव ड्यूटी पर पुलिस जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। औरैया में भी एक सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। एक अन्य मतदान कर्मी की मौत बरेली में हुए सड़क हादसे में हुई।

Exit mobile version