Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

युवोत्थान संवाद में शामिल नहीं होंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

झांसी। गुरुवार को भाजयुमो के युवोत्थान कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन अपरिहार्य कारणों के चलते निरस्त कर दिया गया है।

युवा मोर्चा के लिए और खासकर उन युवाओं के लिए जो समाज के विभिन्न वर्गों से चल कर इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे निश्चित रूप से बुरी खबर होगी।

युवोत्थान संवाद में कल युवाओं के विचारों से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को रु-ब-रु होना था। यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी द्वारा दी गई थी। उन्होंने यह भी बताया था कि युवोत्थान कार्यक्रम के लिए 10 नवम्बर 2021 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खोले गए थे।

युवाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया था। आज तक करीब ढाई से तीन हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके थे लेकि महज पांच सौ युवाओं को ही इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए चुना गया था।

श्रमिकों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार ने खोला खजाने का द्वार: स्वामी प्रसाद मौर्य

दीनदयाल सभागार में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मेडिकल, व्यापार, अधिवक्ता समेत सामान्य क्षेत्र समेत विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले युवा शामिल होने थे।

फिलहाल कार्यक्रम निरस्त होने के बाद सारी तैयारियां धरी रह गई। इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव प्रवीण कुमार वर्मा ने दी।

Exit mobile version