Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

साहब दो जगह के मतदाता हैं… तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, ऑनलाइन दिखाए सबूत

Tejashwi Yadav-Vijay Sinha

Tejashwi Yadav-Vijay Sinha

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर वेरिफिकेशन को लेकर नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। इस विवाद में सबसे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) घेरे में आए थे, उन पर आरोप था कि उनके पास दो दो अलग-अलग EPIC नंबर हैं, जिस पर बीजेपी ने उन पर जमकर आरोप लगाए थे। अब इसी घेरे में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी आ चुके हैं। उन पर भी दो अलग-अलग EPIC नंबर होने का दावा किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) एक बार फिर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजस्वी ने दावा किया बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का नाम दो अलग-अलग जगहों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज है और उनके पास दो अलग-अलग ईपिक (EPIC) कार्ड भी हैं।

बता दें सिर्फ इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने विजय कुमार का दो अलग अलग वोटर आईडी मीडिया को दिखाया। दोनों ईपिक का डिटेल ऑनलाइन चेक करके भी दिखाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में विजय कुमार सिन्हा का नाम पटना और लखीसराय, दोनों जगहों पर जिले के बूथ संख्या 231 में क्रम संख्या 274 पर भी उनका नाम शामिल है। इसके लिए ईपिक नंबर IAF3939337 जारी किया गया है।

विजय सिन्हा ने किया उम्र घोटाला- तेजस्वी (Tejashwi Yadav) 

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा “बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो EPIC नंबर हैं। वो भी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में एक में उम्र 57 साल है, और दूसरे में उम्र 60 साल है। ये चुनाव आयोग के एप्लीकेशन पर ऑनलाइन भी है। नई वोटर लिस्ट, जो सभी पार्टियों के जिला अध्यक्ष को दी गई है। ये नई लिस्ट में भी है। तो अब इसमें कौन फ्रॉड कर रहा है? लोगों को ये पता होना चाहिए। सिर्फ़ दो ही चीज़ें हो सकती हैं: या तो चुनाव आयोग की SIR की पूरी प्रक्रिया ही फ्रॉड है या बिहार के डिप्टी सीएम फ्रॉड हैं। बस यही दो चीज़ें हो सकती हैं।”

‘मैंने अपना जवाब भेज दिया’- तेजस्वी (Tejashwi Yadav) 

तेजस्वी (Tejashwi Yadav)  का कहना था कि एसआईआर बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का यह हाल है। मेरा मामला आया तो मीडिया ट्रायल हुआ। मैंने चुनाव आयोग को अपना जवाब भेज दिया है। उसके बावजूद मुझे दोबारा नोटिस भेजा गया। क्या विजय कुमार सिन्हा को चुनाव आयोग नोटिस जारी करेगा। इनको तो दो जगह से नोटिस मिलना चाहिए। एक पटना जिले और दूसरा लखीसराय जिले से।

दो दो वॉटर आईडी मिलने के बाद मतदाता सूची की शुद्धता पर सवाल खड़े हो रहें हैं। अब डिप्टी सीएम का नाम भी दो अलग-अलग जगहों पर होने के दावे से SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता पर चर्चा तेज हो गई है।

Exit mobile version