Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘साइकिल’ पर सवार हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के दमाद, बीजेपी में मची खलबली

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में दल-बदल की राजनीति​ जोरों पर है। खासकर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के कई विधायकों ने चुनाव से पहले पाला बदलकर पार्टी को झटका दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (deputy cm dr dinesh sharma) के दामाद और प्रदेश किसान मोर्चा नेता सिद्धार्थ अवस्थी (Siddharth Awasthi)  ने सपा की सदस्यता ग्रहण (joins SP) कर ली।

सिद्धार्थ अवस्थी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को गुलदस्ता भेंट कर जनपद व प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। जिसका सीधा असर चुनाव में देखने को मिल सकता है।

भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए गनेश्वर चौहान

बाराबंकी में बुधवार को सियासी दलों के दिग्गज नेताओं का जिले में जमावड़ा रहा। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बाराबंकी के दरियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करने आए थे। वहीं दूसरी ओर कुर्सी विधानसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव भी अपने प्रत्याशी राकेश वर्मा का प्रचार करने पहुंचे थे।

कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल होने का ऐलान करने वाले इमरान मसूद पर FIR

दरियाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बाद भाजपाइयों में काफी उत्साह था। प्रधानमंत्री के आने की खुशी के बीच योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के दमाद सिद्धार्थ अवस्थी ने समाजवादी का दामन थाम कर भाजपाइयों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है।

पूर्व BJP विधायक महावीर सिंह की पत्नी सपा में शामिल, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं बाराबंकी जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित सुरेंद्रनाथ अवस्थी के बेटे तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के रिश्ते में दामाद लगने वाले सिद्धार्थ अवस्थी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भाजपा नेता संतोष सिंह सपा में शामिल, बोले- गलत नीतियों की वजह से छोड़ी पार्टी

दरियाबाद से सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप सिद्धार्थ अवस्थी को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। इस दौरान सिद्धार्थ अवस्थी ने भाजपा का दामन छोड़ दिया। अखिलेश यादव को नई राजनीतिक यात्रा का गुलदस्ता भेंट कर भाजपा में खलबली मचा दी है।

Exit mobile version