Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डिप्टी CM केशव मौर्य मे महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकमनाएं

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अपने शुभकामना संदेश में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर  देश और दुनियां को सत्य के रास्ते पर चलने का महत्वपूर्ण सन्देश दिया। भगवान श्रीराम की गौरवगाथा को जन -जन तक पहुंचाने मे महर्षि वाल्मीकि ने अपनी प्रज्ञा के आलोक से सबको आलोकित किया था।

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों की तैयारियों का लिया जायजा

भगवान श्रीराम के जीवन  दर्शन  को रेखांकित कर उन्होने सामाजिक जीवन मूल्यो व आदर्शो को चिर स्थायित्व प्रदान करने का जो कार्य किया वह आज भी अनुकरणीय है, प्रेरणादायक है।

Exit mobile version