Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जनता दर्शन में आए दिव्यांगों के पास खुद चलकर गए डिप्टी सीएम केशव मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने- 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर लगभग ढाई दर्जन जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधिकारी से बात की। जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग  लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी। बतायी गयी समस्याओं में मुख्य रूप से आवास, राशन न मिलना, अवैध कब्जा, पेन्सन, ऋणमाफी, नौकरी, मारपीट, राजस्व अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता आदि थीं।

जनता दर्शन में आए दिव्यांगों से उपमुख्यमंत्री ने स्वयं आगे बढ़कर उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनी तथा त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निदेर्शित किया।

आवास पर आये मरीजों के ईलाज हेतु उपमुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और प्रत्येक व्यक्ति की हर सम्भव मदद हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

अमेठी के पूरेजीत तिवारी ने अतिक्रमण हटवाने, लखनऊ के कपूरचन्द ने  प्रधानमन्त्री आवास योजना मे आवास दिलाने, उन्नाव के रत्नेश सिह ने अवैध कब्जे के सम्बन्ध मे, बीना दीक्षित ने दुकान खाली करवाने, गोण्डा के दुर्गा प्रसाद ने जानमाल की सुरक्षा हेतु, कानपुर देहात की ऊषादेवी ने आवास व शौचालय हेतु हरदोई की मैना ने  मकान विवाद, गौतमबुद्धनगर के अनिल कुमार ने कब्जा हटवाने, सीतापुर के भारत  प्रसाद ने इलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दिलाने जैसी समस्याएं रखी, जिन पर उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

‘गांव की बेटी-सबकी बेटी’ की भावना है सामूहिक विवाह योजना का आधार : सीएम योगी

कई समस्याओं के निस्तारण के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने शासन के कई उच्चाधिकारियों, व कई जिलों के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। कई लोगों की समस्याओं का जनता दर्शन के दौरान ही निस्तारण कराया गया।

Exit mobile version