Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डिप्टी CM केशव मौर्य ने किया 107 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को मेरठ मंडल की 10729 लाख रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक करके इन योजनाओं को समय से पूरा करने और गुणवत्ता परक निर्माण के निर्देश दिए।

सर्किट हाउस में गुरुवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ मंडल की 9672.27 लाख रुपए के 66 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उप मुख्यमंत्री ने 3316.82 लाख रुपए के जनपद मेरठ में मेरठ-दिल्ली मार्ग पर मेरठ-हापुड सिटी रेल मार्ग के रेलवे सम्पार संख्या ए-55/ई-3 (मेवला फाटक) के स्थान पर 04 लेन के 840.563 मीटर लंबे उपरिगामी सेतु का नामकरण अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के रूप में किया। साथ ही मेरठ क्षेत्र में सेतु निगम के अंतर्गत 8318.90 लाख रुपए के 01 सेतु कार्य का शिलान्यास किया।

उप मुख्यमंत्री ने मेरठ जनपद में 277.25 लाख रुपए के 12 कार्यों, बागपत के 326.12 लाख रुपए के 16 कार्यों, बुलंदशहर के 595.28 लाख रुपए के 30 कार्यों, हापुड के 154.72 लाख रुपए के 07 कार्यों तथा मेरठ क्षेत्र में सेतु निगम के अंतर्गत सेतु कार्य 8318.90 लाख रुपए के 01 कार्य का शिलान्यास तथा जनपद बुलंदशहर में 1057.39 लाख रुपए के 13 कार्यों का लोकार्पण किया।

मनीष की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी ने की मुलाकात

इसके बाद   उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्ता परक ढंग से पूरा कराया जाए। इसमें कौताही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें आगामी चुनावों में जुटने को कहा।

इस अवसर पर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री दिनेश खटीक, विधायक सत्यवीर त्यागी, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विधायक संगीत सोम, विधायक जितेंद्र पाल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, आयुक्त सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी के. बालाजी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version