Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अशोक सिंघल की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने सरकारी आवास सात -कालिदास मार्ग पर अशोक सिंघल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अशोक सिंघल  की जयंती पर उन्होंने कहा कि पूज्य अशोक सिंघल जी जैसे विराट व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति इस धरती पर युगों में आते हैं और एक जन्म में ही सौ जन्मों से अधिक काम कर जातें हैं।

कहा कि वे उनकी जयंती पर बार बार नमन करते हैं।

कहा कि आज पूज्य अशोक सिंघल जी बैकुंठ धाम से श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण कार्य को देखकर सभी रामभक्तों को आशीर्वाद दे रहे होंगे।

Exit mobile version