Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रयागराज पहुंचे डिप्टी CM केशव मौर्य, कमल का फूल देकर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को संगम नगरी पहुंचे। उनके स्वागत के लिए तमाम भाजपाई बमरौली एयरपोर्ट पर डिप्‍टी सीएम का अनोखे अंदाज में स्‍वागत किया। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की अगुवाई में पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कमल का फूल देकर उनका भव्य स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने सभी से हालचाल पूछने के साथ ही चुनावी टोह भी ली।

गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को नवाबगंज में भाजपा के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की ओर से क्षेत्रीय सम्मेलन को भी संबोधित करना है। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रपति व राज्यपाल सम्मान से पुरस्कृत डा. दिवाकर मिश्र व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगे। आयोजन से शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को साधने का प्रयास किया जाएगा। आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए यह सम्मेलन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नवाबगंज में होने वाले इस आयोजन से ओबीसी, एससी के साथ ब्राह्मण वोट की गणित को भी संतुष्ट करने की कोशिश होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री तमाम अलग अलग आयोजनों में भी शिरकत करेंगे। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में विधायक हर्षवर्धन वजपेई, सुबोध सिंह, राजेश केसरवानी, अवधेश चंद गुप्ता आदि शामिल रहे।

पहले कानून व्यवस्था बंधक थी अब नजीर है : सीएम योगी

भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ की तरफ से भी कई आयोजन दारागंज में किए गए हैं। इनमें भी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। शाम करीब चार बजे दारागंज स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में होने वाले अखंड रामायण पाठ में शामिल होने के साथ नवनिर्मित हाल का लाेकार्पण भी करेंगे। वह हनुमान जी को शीश नवाएंगे। उनके साथ भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रांत अवधेश चंद्र गुप्ता, तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया, राजेश निषाद भरत निषाद, सुभाष वैश्य, यश विक्रम त्रिपाठी, संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहेंगे।

Exit mobile version