• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के दावे पर बोले डिप्टी सीएम केशव- सत्य ही शिव

Writer D by Writer D
16/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। वाराणसी (Varanasi) के ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) और शृंगार गौरी मंदिर विवाद मामले में हिंदू पक्ष का दावा है कि वहां पर शिवलिंग (Shivling) है। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता हरिशंकर जैन के बेटे विष्णुशंकर जैन का दावा है कि शिवलिंग ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) के वजूखाने में मिला है और इस दावे के बाद वाराणसी सिविल कोर्ट के जज रवि कुमार दिवाकर ने शिवलिंग की जगह सील कर सीआरपीएफ को सौंप दी।

वहीं अब उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने हिंदू पक्ष के दावे के ट्विट किया है और लिखा है कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ज्ञानवापी में बाबा महादेव के प्रकटीकरण ने देश की सनातन हिंदू परंपरा को एक पौराणिक संदेश दिया है। उन्होंने कहा, सत्य को आप कितना भी छुपा लीजिए, लेकिन एक दिन सामने आ ही जाता है क्योंकि “सत्य ही शिव” है। बाबा की जय, हर हर महादेव।

 

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ज्ञानवापी में बाबा महादेव के प्रकटीकरण ने देश की सनातन हिंदू परंपरा को एक पौराणिक संदेश दिया है।

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) May 16, 2022

Gyanvapi Masjid: शिवलिंग मिलने वाली जगह को सील करने का आदेश, कोर्ट ने वजु पर लगाई पाबंदी

गौरतलब है कि हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि सर्वे के दौरान शिवलिंग मिला है और जिसके बाद वाराणसी सिविल कोर्ट की जगह को सील करने का आदेश दिया गया है। वाराणसी सिविल कोर्ट ने जिला प्रशासन से कहा है कि जिस जगह शिवलिंग मिला था, उसे सील कर उसे संरक्षित किया जाए और वहां पर किसी को जाने की अनुमति नहीं दी जाए। हालांकि मुस्लिम पक्ष का दावा है कि वहां पर ऐसा कुछ नहीं मिला है और हिंदू पक्ष का दावा गलत है।

वजूखाने को सीआरपीएफ के हवाले किया

हिंदू पक्ष ने इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और जहां पर शिवलिंग मिलने की बात कही जा रही है। उसे सीआरपीएफ के हवाले करने को कहा। जिसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया और कहा कि वजुखाना को अब सीआरपीएफ के हवाले कर दिया जाए।

Gyanvapi Masjid: तीसरे दिन का सर्वे हुआ पूरा, हिंदू पक्ष का बड़ा दावा- कुएं के अंदर मिला शिवलिंग

फिलहाल ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा हो गया और अब मंगलवार को कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जानी है। कोर्ट कमिश्नर अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेंगे। गौरतलब है कि कोर्ट ने सर्वे के लिए आज तक का समय दिया था और पिछले तीन दिनों से वहां पर सर्वे चल रहा था। अब कोर्ट कमिश्नर कल कोर्ट के सामने रिपोर्ट रखेंगे और तब तक सबूतों को पुलिस कमिश्नर की देखरेख में रखा जाएगा।

Tags: gyanvapi masjidGyanvapi Masjid newsgyanvapi masjid surveyGyanvapi Masjid updatesup newsvaranasi news
Previous Post

777 चार्ली का ट्रेलर हुआ रिलीज़, इस दिन थियेटर में दस्तक देगी मूवी

Next Post

वैश्विक महामारी के बावजूद निर्यात के क्षेत्र यूपी की शानदार उपलब्धि

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Next Post
Navneet Sehgal

वैश्विक महामारी के बावजूद निर्यात के क्षेत्र यूपी की शानदार उपलब्धि

यह भी पढ़ें

Virat Kohli and Kuldeep Yadav visited Mahakal temple.

कोहली ने किए महाकाल के दर्शन, कुलदीप के साथ भस्म आरती में हुए शामिल

17/01/2026

जो स्वयं के प्रति ईमानदार नहीं, वह व्यवस्था के प्रति क्या होगा : सीएम योगी

06/01/2022
DM Savin Bansal

जिलाधिकारी के प्रयासों से 14 Specially abled बालिकाओं को अब मिल गया उनका नया आशियाना

16/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version