Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बांके बिहारी के किए दर्शन, झुलाया झूला

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज मथुरा जनपद का भ्रमण किया। सर्वप्रथम बांके बिहारी के दर्शन किये और विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने हरियाली तीज के भव्य अवसर पर स्वर्ण हिंडोले के दर्शन भी किये तथा देश व प्रदेश में खुशहाली और अमन चैन के लिए प्रार्थना की।

 

श्री मौर्य ने गुरू शरणा नन्द आश्रम गोकुल रमणरेती तहसील महावन में लोक निर्माण विभाग, निर्माण निगम, सेतु निगम के अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

श्री मौर्य ने कहा कि जनपद मथुरा की सभी सड़कों को गढ्ढामुक्त किया जाये और विकास के कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता एवं समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीर्घ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे जनपद वासियों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई परेशान न हो।

कार्यक्रम में विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द, उप जिलाधिकारी महावन कृष्णानन्द तिवारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस नीलेश मिश्र, डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार सिंह व संदीप वर्मा सहित अधिकारी एवं पदाधिकरीगण उपस्थित थे।

Exit mobile version