Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डिप्टी सीएम केशव मौर्य कल सहारनपुर को देंगे 94 विकास परियोनाओं की सौगात

Deputy CM Keshav Maurya expressed grief

Deputy CM Keshav Maurya expressed grief

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 08 दिसम्बर को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री इस अवसर पर 38751 लाख रूपए लागत की 94 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 08 दिसम्बर को दोपहर 01ः20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बिजनौर से प्रस्थान कर 02ः05 बजे सहारनपुर पुलिस लाईन पंहुचेंगे।

02ः15 बजे मानकमऊ स्थित नगर निगम की भूमि पर जनपद की लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण विभाग, सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

उसके उपरान्त पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। 03ः20 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। सांय 04ः00 बजे देवबन्द रोड रामपुर में जसवन्त सैनी के आवास पर पंहुचेंगे। 04ः25 बजे पूर्व राज्य मंत्री स्व0 विजय कश्यप के आवास पर जायेंगे। 04ः35 बजे वी0आई0पी0 टैक्सी द्वारा प्रस्थान कर 05ः00 बजे पुलिस लाईन सहारनपुर से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे।

खेल हमारे जीवन में सतरंगी इन्द्रधनुष के समान : धामी

उप मुख्यमंत्री जिले की जिन 94 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे उनमें 106 किमी लम्बाई में स्वीकृत 34 कार्य जिनकी स्वीकृत लागत 4294 लाख रूपए का लोकार्पण तथा 26920 लाख रूपए की लागत से 109 कि.मी. लम्बाई के 59 नये कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसी प्रकार 7537 लाख रूपए की लागत से राज्य सेतु निगम के एक कार्य का शिलान्यास करेंगे।

Exit mobile version