अयोध्या। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy CM Samrat Chaudhary) सिर पर बंधा संकल्प का मुरेठा (पगड़ी) उतारने के उद्देश्य से मंगलवार को दल-बल के साथ पटना से अयोध्या धाम प्रस्थान किए थे। बुधवार सुबह यहां पहुंचते ही उन्होंने सरयू नदी (Saryu River) में स्नान कर पगड़ी उतर दी।
मौके पर मौजूद उनके समर्थकों ने जयश्री राम के नारे लगाए। दरअसल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Deputy CM Samrat Chaudhary) ने जंगल-राज व अराजकतावादियों को सत्ता से हटाने का संकल्प लेते हुए सिर पर मुरेठा बांधा था। 28 जनवरी, 2024 को उस संकल्प की सिद्धि हो गई। उसके बाद उन्होंने सरस सलिला सरयू के पवित्र जल में स्नान कर प्रभु श्रीराम के चरणों में मुरेठा अर्पित करने व केशदान की घोषणा की थी।
शेयर बाजार ने बनाया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड, सेंसेक्स 80 हजार पार
28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने जंगल-राज के प्रतीक महागठबंधन से अलग और मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। उसी दिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का सरकार बनाकर उनका संकल्प पूरा हो गया।
अब वे नीतीश कुमार के सहयोगी हैं और बिहार में सुशासन व विकास को समर्पित सरकार चल रही है।