Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डेरा प्रमुख राम रहीम को लगा बड़ा झटका, 19 साल पुराने केस में दोषी करार

Ram Rahim

Ram Rahim

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को बड़ा झटका लगा है। रंजीत हत्या मामले में सीबीआई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुनारिया जेल में बंद राम रहीम सहित पांच आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है।

हालांकि, सजा का ऐलान अभी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की विशेष अदालत 12 अक्टूबर को सभी दोषियों की सजा सुनाएगी।

जानकारी के अनुसार, मामले में राम रहीम, कृष्ण लाल, सबदिल, अवतार, जसबीर को दोषी करार दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी इंदरसैन की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटों में आए 21,257 केस

शुक्रवार को मामले में आरोपी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। वहीं, आरोपी अवतार, जसवीर और सबदिल प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश रहे। अदालत ने इस मामले में पहले 26 अगस्त को फैसला सुनाना था। 19 साल पुराने इस मामले में बीते 12 अगस्त को अंतिम हुई थी। सीबीआई जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत में करीब ढाई घंटे बहस के बाद आरोपियों को शुक्रवार को दोषी करार दिया गया।

ये है पूरा मामला

रंजीत सिंह की 2002 में हत्या हुई थी। मामले में सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम को आरोप बनाया गया। कोर्ट में लगातार कई बार सुनवाई टली। रणजीत सिंह डेरे मेंम मैनेजर था। सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ 2003 में केस दर्ज किया था और 2007 में कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किए थे. बता दें कि गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण के मामले में पहले ही 20 साल की सजा हो चुकी है और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में वह उम्रकैद की सजा काट रहा है।

Exit mobile version