• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कंबोडिया से हल्दी तो जोधपुर से पहुंचा गाय का देसी घी

Writer D by Writer D
07/12/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामनगरी में रामलला ( Ramlala) के प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को प्रस्तावित है। इसको लेकर सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व में चर्चा है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अपनी सहभागिता के लिए अलग-अलग राज्यों और देश से भगवान राम के प्रति समर्पण अयोध्या पहुंच रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान के जोधपुर से 600 किलो गाय का शुद्ध देसी घी (गोघृत) बैलगाड़ी से गुरुवार की सुबह रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) पहुंचा।

कार सेवक पुरम पहुंचने पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने आरती उतार कर बैलगाड़ियों से आए गाय के घी का स्वागत किया। यह गोघृत पदयात्रा श्री महर्षि सांदीपनि राम धाम गोशाला जोधपुर राजस्थान से 27 नवंबर को चली थी जो अनवरत बैलगाड़ी से यात्रा करते हुए अयोध्या पहुंची है।

यात्रा का स्वागत कर भावुक हुए चंपत राय

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के महासचिव चंपत राय ने बताया कि जिन संत महापुरुष के संकल्प से यह को घृत अयोध्या पहुंचा है, उनके प्रति हम कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। हम जोधपुर की धरती को प्रणाम करते हैं। दो नवंबर 1990 को दिगंबर अखाड़ा के सामने जब गोली चली थी। उसमें दो लोग शहीद हुए थे, जिनमें प्रोफेसर महेंद्र अरोड़ा जोधपुर के थे और उनके साथ एक छोटा सा बालक था जो जोधपुर के मथानिया गांव का रहने वाला था। उसका नाम सेठाराम माली था। आज वहीं से यह गोघृत आया है। शायद उनकी आत्माओं ने यह प्रेरणा दी होगी। ये कहते हुए चंपत राय का गला भर आया और उसके आगे वह एक शब्द भी नहीं बोल सके।

थाईलैंड की अयोध्या से आई पवित्र रज तो कंबोडिया से हल्दी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने बताया कि गाय का घी हमारे धर्म संप्रदाय में बहुत पवित्र माना जाता है। हमारा प्रयास होगा कि इस घी से भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में यज्ञ हवन आदि संपन्न करें। गोविंद देव गिरी महाराज ने बताया कि वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस के लिए जब हम बैंकॉक गए थे, हमने देखा कि थाईलैंड की भूमि पर एक अयोध्या बसी है।

सचिन-अमिताभ, ‘राम-सीता’…, इनको भी मिला राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

उस थाईलैंड की अयोध्या को राजधानी कहते हैं। वहां के राजा को राम कहते हैं। थाईलैंड की अयोध्या के राजा राम ने वहां की रज अयोध्या के लिए भेजी है। प्राण प्रतिष्ठा के कार्य में उसका उपयोग किया जाए, उनका आग्रह है। वह रज अयोध्या आई है। इसके अलावा कंबोडिया से हल्दी भेजी गई है। भगवान श्री राम की सेवा के लिए वह हमने प्राप्त कर ली है। यह बेहद शुभ लक्षण है कि भगवान राम की सेवा में पूरे विश्व से लोग सहयोग कर रहे हैं।

Tags: ayodhya newsRamlala
Previous Post

अनन्या पांडे की ‘खो गए हम कहां’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन होगा फिल्म का प्रीमियर

Next Post

Destination Uttarakhand: कल पहुंचेंगे देश-विदेश के नामी उद्योगपति, ऐसे होगा भव्य स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

राज्य में किसानों के लिए खाद्य और प्रमाणित बीज उपलब्धता में कोई कमी नहीं: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

14/11/2025
Tribal
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में लखनऊ में जनजाति भागीदारी उत्सव का आयोजन

14/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे विश्वकप जीत पर दी बधाई

14/11/2025
National Jamboree
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में दिखेगा लघु भारत का भव्य नजारा

14/11/2025
Ayodhya
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के विजन से अयोध्या बना डेवलपमेंट का रोल मॉडल

14/11/2025
Next Post
Destination Uttarakhand

Destination Uttarakhand: कल पहुंचेंगे देश-विदेश के नामी उद्योगपति, ऐसे होगा भव्य स्वागत

यह भी पढ़ें

gavaskar anushka

अनुष्का शर्मा ने भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के बयान का मुंहतोड़ दिया जवाब

25/09/2020
lockdown in delhi

इस राज्य ने फिर बढ़ाया लॉकडाउन, अब इस दिन तक लागू रहेंगी पाबंदियां

16/05/2021
murder

बच्चे की हत्या कर बाग में फेंका शव

28/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version