Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘देसी गर्ल’ ने शेयर की ऐसी तस्वीर, स्टनिंग लुक देखकर निक जोनस ने कहा Wooow

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास अक्सर ही अपने स्टनिंग अवतार से हर किसी को हैरान करती आई हैं। अलग-अलग मौकों पर प्रियंका के अलग-अलग अवतार देखने को मिलते हैं। उन्होंने शनिवार को पेरिस में ग्लोबल सिटीजन लाइव इवेंट होस्ट किया। इस दौरान एक बार फिर उनका शानदार अवतार देखे को मिला. प्रियंका का यह लुक देखकर उनके पति निक जोनास भी उन पर फिदा हो गए।

प्रियंका चोपड़ा के ग्लोबल सिटीजन लुक की निक जोनास ने तारीफ की है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह एफिल टावर के आगे खड़ी होकर पोज दे रही हैं।

पत्नी की इन फोटोज पर कमेंट करते हुए निक जोनास ने उनकी तारीफ की है। वैसे भी निक जोनास कभी अपनी पत्नी से प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। प्रियंका के हर पोस्ट पर वह प्रतिक्रिया देते हैं।

न्यूयॉर्क की सड़क पर दिखा शाहरुख की लाड़ली का बोल्ड अवतार, फोटो वायरल

प्रिंयका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसके जरिए बताया है कि वह इस बार ग्लोबल सिटीजन होस्ट करने जा रही हैं।

ग्लोबल सिटीजन लाइव जलवायु परिवर्तन, वैक्सीन समानता और अकाल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में आयोजित होने वाला एक कार्यक्रम है।

उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें Elton John को स्टेज पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है।

Exit mobile version