Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कानपुर की महिला उद्यमी आरती शर्मा की हत्या में वांछित शूटर गिरफ्तार

arrested

arrested

कानपुर की महिला उद्यमी आरती शर्मा की हत्या में वांछित एक शूटर सुमेरपुर के शाहरुख को पुलिस ने सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। शाहरुख ने खुलासा किया कि आरती के पति की हत्या का सौदा तीन लाख 20 हजार में तय हुआ था। शाहरुख सोमवार को अपने बच्चों से मिलने आया था तभी सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गौरतलब है कि, पति श्याम शरण शर्मा की सुपारी पर आरती शर्मा की हत्या 18 मई को बिधनू थाना क्षेत्र के किसान नगर में इटारा गांव के पास गोली मारकर कर दी गई थी। मृतक महिला के पिता ने उसके पति तथा जेठ पर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने आरती शर्मा के पति श्याम शरण शर्मा को तथा उसके जेठ को हिरासत में ले लिया था।

तब उसके पति श्याम शरण शर्मा ने आरती शर्मा की हत्या की सुपारी कस्बा सुमेरपुर के शूटर गोलू उर्फ रिंकू तथा शाहरुख खान को देने की बात कबूल की थी। तभी से पुलिस को शाहरुख व रिंकू शर्मा की तलाश थी। लगातार छापेमारी की जा रही थी किंतु सफलता नहीं मिल पा रही थी। सोमवार को जब शाहरुख अपने बीवी बच्चों से मिलने आया था तभी मुखबिर की सूचना पाकर थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने दोपहर में उसे घर में दबोच लिया।

CM योगी ने BHU कोविड अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस से प्रभावित लीलावती का हाल जाना

शाहरुख ने बताया कि मृतक महिला के पति ने गोलू उर्फ रिंकू को तीन लाख 20 हजार की सुपारी उसके सामने दी थी। तब उन्होंने कबरई के लड़कों से संपर्क साधा था। उन्होंने प्रतापगढ़ के शूटर अजय राजपूत से संपर्क किया था। अजय राजपूत ने अपने साथी विकास अजारया के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर बिधनू कानपुर पुलिस को सौंपने की कार्यवाही कर रही थी।

Exit mobile version